कोरोना: रूस ने तोड़ा चीन का रिकॉर्ड, सिर्फ 20 दिनों में बनाया 10 हजार बिस्तरों का अस्पताल

Edited By shukdev,Updated: 10 Apr, 2020 08:07 PM

russia built 10 thousand bed hospital for corona infected in 20 days

कोरोना वायरस के संक्रमण ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। यूरोपीय देश संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। चीन के वुहान शहर से फैले इस वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया है। चीन ने कोरोना से लड़ने के लिए एक महीने में दस हजार लोगों के...

मास्को: कोरोना वायरस के संक्रमण ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। यूरोपीय देश संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। चीन के वुहान शहर से फैले इस वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया है। चीन ने कोरोना से लड़ने के लिए एक महीने में दस हजार लोगों के इलाज के लिए अस्पताल बना दिया था जो कि अभी तक सबसे तेजी से बनने वाला इतना बड़ा अस्पताल था। लेकिन चीन का ये रिकार्ड रूस ने तोड़कर अपने नाम कर दिया है। रूस ने मात्र 20 दिनों में दस हजार लोगों के इलाज के लिए एक बड़ा अस्पताल खड़ा कर दिया है। रूस में इस तरह के 18 अस्पताल तैयार किए गए हैं। 

PunjabKesari
इस अस्पताल को करीब 10 हजार से ज्यादा मजदूरों ने तैयार किया है। इस अस्पताल को बनाने में लगभग 700 करोड़ रुपए का खर्च आया है। यह कोरोना वायरस से निपटने के लिए रूस में बनाए गए 18 अस्पतालों में सबसे बड़ा है। बाकी अस्पताल सेना ने बनाए हैं। इसमें आधे बिस्तर आईसीयू और वेंटिलेटर की सुविधा से लैस होंगे। रूस अब तक कोरोना वायरस के 10 लाख टेस्ट कर चुका है। 

PunjabKesari
राजधानी मॉस्को का प्रमुख अस्पताल वीआईपी लोगों से भर गया है। रूस में सबसे ज्यादा 69 फीसदी मामले मॉस्को से ही हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अभी सबसे खराब स्थिति आनी बाकी है।

PunjabKesari
गौरतलब है कि मॉस्को में 30 मार्च के बाद से हर उम्र के लोगों को केवल काम पर जाने, तत्काल चिकित्सा सेवाएं प्राप्त करने, पास की दुकान या फार्मेसी में आवश्यक सामान खरीदने, पालतू जानवरों को घुमाने और कचरा बाहर निकालने के लिए घरों से बाहर निकलने की अनुमति है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!