इतिहास के सर्वश्रेष्ठ स्तर पर विकसित हो रही रूस-चीन की साझेदारीः पुतिन

Edited By Tanuja,Updated: 27 May, 2018 05:37 PM

russia china relation developing at the best level in history putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन  के साथ अपने रिश्तों के बारे में कहा कि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी इतिहास के सर्वश्रेष्ठ स्तर पर विकसित हो रही है...

मॉस्कोः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन  के साथ अपने रिश्तों के बारे में कहा कि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी इतिहास के सर्वश्रेष्ठ स्तर पर विकसित हो रही है। उन्होंने कहा कि रूस-चीन के संबंधों को दोबारा परिभाषित करने की जरूरत नहीं है।

पुतिन ने इसके बाद कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के 19वें नेशनल कांग्रेस के बारे में कहा कि उन्होंने लंबी अवधि में द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए अनुकूल स्थितियां पैदा की हैं। 'उनके ताजा फैसलों ने हमारे संबंधों को और स्थाई बना दिया है, सिर्फ मध्यावधि के लिए ही नहीं बल्कि दीर्घावधि के लिए भी।' 

पुतिन ने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण को आगे बढ़ाने के चीन के सक्रिय प्रयास और इससे संबंधित मुद्दों को सुलझाने में चीन की व्यापक भूमिका से प्रायद्वीप में स्थिति सुधरी है। पुतिन ने इस बात से भी इनकार किया कि उनका देश स्पेन के कैटालोनिया की आजादी को लेकर शुरू किए गए अभियान को समर्थन दे रहा है। पुतिन ने कहा कि वह चाहते हैं कि स्पेन अपनी क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखे।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!