यूक्रेन जंग का असर ! संयुक्त राष्ट्र में अलग-थलग पड़ा रूस, UN की चार समितियों के चुनाव में मिली हार

Edited By Tanuja,Updated: 14 Apr, 2022 12:12 PM

russia loses all 4 elections to un committees global isolation for moscow

संयुक्त राष्ट्र की चार समितियों के लिए हुए चुनाव में रूस को हार का सामना करना पड़ा है, वहीं, भारत  ECOSOC के चार निकायों में निर्वाचित हुआ...

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र की चार समितियों के लिए हुए चुनाव में रूस को हार का सामना करना पड़ा है, वहीं, भारत  ECOSOC के चार निकायों में निर्वाचित हुआ है।। इसे यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को लेकर मॉस्को के वैश्विक स्तर पर अलग-थलग पड़ने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद ( ECOSOC) के सहायक और संबद्ध निकायों में विभिन्न रिक्तियों को भरने के लिए बुधवार को चुनाव हुए। रूस गैर-सरकारी संगठनों की समिति, संयुक्त राष्ट्र महिला कार्यकारी बोर्ड, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) कार्यकारी बोर्ड और स्वदेशी मुद्दों पर स्थायी मंच के लिए हुए चुनावों में किस्मत आजमा रहा था।

 

संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन के मिशन ने ट्वीट किया, ‘‘रूस ने आज संयुक्त राष्ट्र की चार समितियों के लिए चुनाव लड़ा था और सभी में उसे हार का सामना करना पड़ा। संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश रूस को अलग-थलग कर रहे हैं। वे यूक्रेन के साथ खड़े हैं।'' गौरतलब है कि रूस ने फरवरी में यूक्रेन पर बिना किसी उकसावे के आक्रमण कर दिया था। संयुक्त राष्ट्र में यूरोपीय संघ (EU) के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आज के ईसीओएसओसी चुनाव के नतीजे दर्शाते हैं कि रूस की आक्रामकता ने उसे संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख निकायों में सेवा देने के लायक नहीं छोड़ा है।

 

EU ने कहा, ‘‘हम  ECOSOC से संबद्ध निकायों के नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हैं, जो संयुक्त राष्ट्र के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हैं।'' गैर-सरकारी संगठनों की समिति के चुनाव में रूस को 54 में से 15, संयुक्त राष्ट्र महिला कार्यकारी बोर्ड के चुनाव में 54 में से 16, यूनिसेफ कार्यकारी बोर्ड के चुनाव में 54 में से 17 और स्वदेशी मुद्दों पर स्थायी मंच के चुनाव में 52 में से 18 मत प्राप्त हुए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!