रूस को लेकर सख्त हुआ अमरीका, लगा सकता है कई और प्रतिबंध

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Feb, 2018 02:07 PM

russia may be tough on the united states many more restrictions

अमरीका एक बार फिर रूस को लेकर सख्त हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस के प्रति नरम रूख अपनाए जाने के आरोपों से इनकार करते हुए एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि व्हाइट हाउस रूस के खिलाफ अतिरिक्त प्रतिबंधों पर विचार कर रहा है। बातचीत

सुयक्त राष्ट्रः अमरीका एक बार फिर रूस को लेकर सख्त हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस के प्रति नरम रूख अपनाए जाने के आरोपों से इनकार करते हुए एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि व्हाइट हाउस रूस के खिलाफ अतिरिक्त प्रतिबंधों पर विचार कर रहा है। बातचीत के दौरान अधिकारी ने बताया कि 2018 में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में हस्तक्षेप की आशंकाओं से निपटने के लिए ‘‘कार्य बल' का गठन किया गया है और 2016 के लिए रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया चल रही है। 

वरिष्ठ अधिकारी ने आगे कहा कि वाशिंगटन पहले ही दुनिया की सभी सरकारों को चेतावनी दे चुका है कि रूसी सेना के ‘‘विशेष लेन-देन' करने पर उनके खिलाफ प्रतिबंध लगाये जाएंगे। इसमें नाटो सहयोगी तुर्की भी शामिल है, जिसने रूस से एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल प्रणाली खरीदने की घोषणा की है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि इस चेतावनी के बाद कई बड़े देश रूस के साथ अपनी खरीद पर पुन:विचार कर रहे हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!