रूस ने की नए अमरीकी प्रतिबंधों की आलोचना, बताया क्रूर

Edited By Isha,Updated: 09 Aug, 2018 05:58 PM

russia s criticism of new us sanctions

अमेरिका ने रूस पर इस महीने के अंत तक नये प्रतिबंध लगाये जाने की घोषणा कर दी है और रूस ने इन नए प्रतिबंधों की तीखी आलोचना करते हुए इन्हें क्रूर करार दिया है। अमेरिका के

मास्को: अमेरिका ने रूस पर इस महीने के अंत तक नये प्रतिबंध लगाये जाने की घोषणा कर दी है और रूस ने इन नए प्रतिबंधों की तीखी आलोचना करते हुए इन्हें क्रूर करार दिया है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि रूस द्वारा अपने दोहरे एजेंट सर्गेई स्क्रीप्ल और उसकी बेटी यूलिया को ब्रिटेन में जहर देकर मारने का षडय़ंत्र रचने की बात साबित हो चुकी है, इसलिए वह रूस पर नये प्रतिबंध लगाएगा। रूस हालांकि इस षडय़ंत्र में किसी भी तरह का हाथ होने से इन्कार करता रहा है। 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पिछले महीने हुई वार्ता के कुछ दिन बाद ही अमरीका ने रूस पर महीने के अंत तक नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है जिससे रूस की मुद्रा अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो वर्षों के निम्नतम स्तर पर पहुंच गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि रूस अमेरिका के कभी न खत्म होने वाले प्रतिबंधों के दुष्चक्र में फंसकर रह गया है। रूस के राजनीतिक और कोरोबारी विशेषज्ञ पुतिन-ट्रंप की वार्ता के बाद दोनों देशों के संबंध बेहतर होने का अनुमान लगा रहे थे और इसे रूस की जीत के तौर पर देख रहे थे।   

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!