पूर्वी यूक्रेन में रूस का कहर, हवाई हमलों में 30 लोगों की मौत; 18 घायल

Edited By Updated: 08 Oct, 2026 07:52 PM

russia s onslaught in eastern ukraine 30 killed 18 injured in airstrikes

पूर्वी यूक्रेन में रूस की ओर से किए गए हवाई हमलों में 30 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि रूस ने एक सरकारी बस को भी निशाना बनाया। रूस ने सर्दियों की शुरुआत से पहले यूक्रेन पर हमले...

इंटरनेशनल डेस्क : पूर्वी यूक्रेन में रूस की ओर से किए गए हवाई हमलों में 30 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि रूस ने एक सरकारी बस को भी निशाना बनाया। रूस ने सर्दियों की शुरुआत से पहले यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं, जिससे राजधानी कीव में बिजली संकट गहरा गया है। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख वादिम फिलाश्किन ने कहा कि दोनेत्स्क क्षेत्र के क्रामातोर्स्क और स्लोवियांस्क में सुरक्षा की स्थिति में तेजी से आई गिरावट के कारण सार्वजनिक परिवहन रोक दिया गया है। 

फिलाश्किन ने रूस पर नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "ऐसे हालात में हमें यात्रियों और चालकों की जान जोखिम में डालने का कोई अधिकार नहीं है। क्रामातोर्स्क और स्लोवियांस्क के निवासियों की सुरक्षा सबसे अहम है।" रूस ने इससे एक दिन पहले पूर्वी यूक्रेन के प्राइलुकी में मिसाइल हमले किए थे, जिनमें पांच बच्चों समेत 22 लोगों की मौत हो गई थी और 54 अन्य घायल हो गए थे।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि जैसे-जैसे सर्दी नजदीक आ रही है, रूस की ओर से रोजाना किए जाने वाले मिसाइल और ड्रोन हमले बढ़ सकते हैं। उन्होंने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों से अतिरिक्त रक्षा सहायता की अपील की।

जेलेंस्की ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "यह जरूरी है कि यूक्रेन की सुरक्षा के लिए जताए गए समर्थन को नये पैकेज के जरिये ठोस रूप दिया जाए। बैलिस्टिक मिसाइल विरोधी क्षमताएं, लड़ाकू विमानों के लिए गोला-बारूद और 'इंटरसेप्टर' में निवेश-ये सभी चीजें हर दिन लोगों की जान बचाने में सीधे तौर पर मदद कर रही हैं।" 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!