Russia-Ukraine crisis Live: तीसरे परमाणु संयंत्र की तरफ बढ़ रहा रूस, वीजा-मास्टरकार्ड ने रूस में सभी लेनदेन किए बंद

Edited By Tanuja,Updated: 06 Mar, 2022 11:53 AM

russia ukraine crisis live russia moving towards third nuclear plant

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध लगातार 11वें दिन में प्रवेश कर गया है। जंग के चलते पूरी दुनिया खुद बारूद के ढेर पर देख रही है। ...

इंटरनेशनल डेस्कः रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध लगातार 11वें दिन में प्रवेश कर गया है। जंग के चलते पूरी  दुनिया खुद बारूद के ढेर पर देख रही है।  राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को अमेरिकी सांसदों के साथ बातचीत के दौरान दावा किया कि रूसी बल यूक्रेन के दो परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर चुके हैं और वे तीसरे संयंत्र की ओर बढ़ रहे हैं। रूस-यूक्रेन जंग से जुड़ी हर खबर पढ़ें punjabkesari.in

PunjabKesari

LIVE UPDATE:

  •  जेलेंस्की ने कहा कि मौजूदा समय में माइकोलाइव के उत्तर में करीब 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित युझनौक्रेंस्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र खतरे में है।
     
  •  वीजा इंक. (Visa Inc.) और मास्टरकार्ड इंक. (Mastercard Inc.) ने रूस में सभी लेनदेन बंद कर दिए हैं। यूक्रेन पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आक्रमण के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय से उसकी अर्थव्यवस्था को अलग-थलग करने के तहत यह कदम उठाया गया है।
     
  • शनिवार को कुछ ही मिनटों के भीतर दोनों की ओर से इसे लेकर अलग-अलग बयान जारी किए गए। वीजा ने यूक्रेन पर रूस के अकारण आक्रमण और अस्वीकार्य घटनाओं का हवाला दिया, जबकि मास्टरकार्ड ने मौजूदा संघर्ष की अभूतपूर्व प्रकृति और अनिश्चित आर्थिक वातावरण का जिक्र किया।
     
  • दोनों ही कंपनियों को अपने नेट रेवेन्यू का करीब 4% रूस से जुड़े व्यवसाय से हासिल होता है। दरअसल, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की ओर से अमेरिकी सांसदों के साथ वीडियो कॉल के दौरान रूस में सभी व्यवसायों को रोकने की अपील की गई थी, जिसके कुछ घंटे बाद ही यह फैसला लिया गया।
    PunjabKesari
     
  • इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने शनिवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात जोकि कई घंटे तक चली। बेनेट के कार्यालय ने दोनों नेताओं की रूसी राष्ट्रपति कार्यालय में हुई मुलाकात की पुष्टि की है। ये मुलाकात कुछ दिन पहले दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद हुई है।
     
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को दावा किया कि देश के मध्य एवं दक्षिण-पूर्वी हिस्से के प्रमुख शहरों पर यूक्रेनी बलों का नियंत्रण बरकरार है जबकि रूसी बल खारकीव, निकोलीव, चेर्निहाइव और सुमी को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा, '' हम अतिक्रमणकारियों को ऐसा नुकसान पहुंचा रहे हैं कि उन्होंने अपने बुरे समय में भी ऐसे नुकसान नहीं देखे होंगे।''
     
  • यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दावा किया कि युद्ध के 10 दिन में 10,000 रूसी सैनिकों को मार गिराया गया है। हालांकि, इस दावे की प्रमाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। रूस की ओर से हताहत सैनिकों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की जा रही। हालांकि, बुधवार को रूस ने लड़ाई में करीब 500 सैनिकों की मौत होने के बारे में खुलासा किया था।|
     
  •  यूक्रेन की सरकार ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें एक रूसी विमान को आसमान से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होते देखा जा सकता है।


रूस के बैंकों से जारी वीजा और मास्टरकार्ड प्रोडक्ट्स काम करेंगे
रूसी केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि रूस के बैंकों की ओर से जारी वीजा और मास्टरकार्ड प्रोडक्ट्स समाप्त होने तक काम करना जारी रखेंगे। वहीं, यूक्रेन के अधिकारी दविद अरखामिया ने बताया है कि रूस और यूक्रेन के बीच अगले दौर की बातचीत सोमवार को होगी। अरखामिया यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की सर्वेंट ऑफ द पीपुल पार्टी के संसदीय दल के प्रमुख और रूस के साथ बातचीत के लिए देश के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हैं।

PunjabKesari

रूस में मार्शल लॉ लगाने की नौबत नहींः पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को कहा कि इस समय ऐसा कुछ नहीं है जिसके कारण रूस में मार्शल लॉ लगाना पड़े। इस तरह की अटकलें थी कि रूस में मार्शल लॉ लगाया जा सकता है। इसके बाद पुतिन ने यह बयान दिया है। पुतिन ने कहा कि मार्शल लॉ उस देश में लगाया जाता है जहां बाहरी हमला होता है। उन्होंने कहा कि वह रूस में ऐसी कोई स्थिति नहीं देखते हैं और उम्मीद करते हैं कि ऐसी स्थिति उपजे नहीं। पुतिन ने शनिवार को कहा कि किसी तीसरे पक्ष द्वारा यूक्रेन के ऊपर ‘उड़ान निषिद्ध क्षेत्र' घोषित करने को मास्को “युद्ध में शामिल होने'' के तौर पर देखेगा। इस बीच, यूक्रेन के अधिकारियों ने आरोप लगाया कि रूस ने संघर्ष विराम के विपरीत कार्रवाई करते हुए दो शहरों पर बमबारी की, जिससे वहां से लोगों को निकालने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।



रूस में  कवरेज नहीं करेगा इटली-जर्मन
इटली के सरकारी टीवी प्रसारक राई ने रूस में उसकी कवरेज को स्थगित करने का फैसला किया है। अन्य विदेशी मीडिया संस्थानों द्वारा रूस में अपना संचालन अस्थायी तौर पर रद्द किए जाने के बाद शनिवार को इटली के राई ने भी संचालन स्थगित कर दिया। राई ने कहा कि उसके पत्रकारों की सुरक्षा के मद्देनजर ये उपाय जरूरी है। इसी तरह जर्मनी के सार्वजनिक प्रसारक एआरडी और जेडडीएफ का कहना है कि उन्होंने मॉस्को में स्थित अपने स्टूडियो से खबरें प्रसारित करना स्थगित कर दिया है। रूस द्वारा उसके बलों के संबंध में कथित फर्जी सूचनाएं प्रसारित करने के दोषी को 15 साल तक की सजा दिए जाने वाला कानून पारित किए जाने के बाद प्रसारकों ने यह कदम उठाया है।

PunjabKesari

युद्ध खत्म करने के प्रयासों पर पानी फिरा
तामारियूपोल और वोलनोवाखा में संघर्ष विराम लागू नहीं होने से युद्ध खत्म करने के प्रयासों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। इसके साथ ही मात्र 10 दिन में करीब 14 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर जा चुके हैं। पुतिन ने यूक्रेन पर, लोगों के निकासी अभियान में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया और यह भी दावा किया कि यूक्रेन का नेतृत्व देश के स्वतंत्र राष्ट्र के दर्जा के भविष्य पर सवाल उठा रहा है।

 

यूक्रेन में 351 आम नागरिकों की मौत की पुष्टि
 संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने शनिवार को रूसी हमले के बाद से यूक्रेन में 351 आम नागरिकों की मौत की पुष्टि की है। जिनेवा स्थित कार्यालय ने कहा कि 24 फरवरी की मध्यरात्रि से 707 अन्य आम नागरिक घायल हुए हैं। संरा मानवाधिकार कार्यालय ने इन आंकड़ों के लिए पुष्ट रिपोर्ट का उपयोग किया है। हालांकि, यूक्रेन के अधिकारियों ने हताहतों की इससे कहीं अधिक संख्या पेश की है।


रूस  के खिलाफ  लंदन में प्रदर्शन
यूक्रेन पर रूसी हमले के विरोध में शनिवार को मध्य लंदन में सैकड़ों लोग एकत्र हुए और युद्ध रोकने की मांग उठायी। यूक्रेन का झंडा लहराते हुए प्रदर्शनकारियों ने 'पुतिन को रोको, युद्ध को रोको' के नारे भी लगाए।  रूस की प्रमुख विमानन कंपनी एयरोफ्लोट ने आठ मार्च से बेलारूस को छोड़कर अपनी सभी बाकी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन रोकने की घोषणा की है। रूस की नागरिक उड्डयन एजेंसी रोसावियात्सिया ने सभी रूसी विमानन कंपनियों से विदेशी-पट्टे वाले विमानों को विदेश की यात्री एवं मालवाहक उड़ानों को रोकने की सिफारिश की है।

 PunjabKesari
ब्लिंकन यूक्रेन की सीमा के पास दक्षिण-पूर्वी पोलैंड की यात्रा पर पहुंचे
रूसी हमले के 10वें दिन में प्रवेश करने के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन यूक्रेन की सीमा के पास दक्षिण-पूर्वी पोलैंड की यात्रा पर पहुंचे हैं। ब्लिंकन पोलैंड के शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए शनिवार को रेज़ज़ो पहुंचे और बाद में उन्होंने यूक्रेनी शरणार्थियों से मिलने के लिए एक सीमावर्ती चौकी का दौरा किया। ब्रसेल्स में नाटो के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के एक दिन बाद ब्लिंकन पोलैंड के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के साथ मुलाकात कर रहे हैं।  

 

रूस में अपनी सभी गतिविधियों को बंद करेगा स्पेन
स्पेन की प्रमुख परिधान कंपनी इंडिटेक्स ने रूस में अपनी सभी गतिविधियों को अस्थायी रूप से स्थगित करने का फैसला किया है, जिसमें इसके 500 से अधिक स्टोर और ऑनलाइन बिक्री भी शामिल है। कंपनी ने स्पेन के शेयर बाजार नियामक को दी जानकारी में यह भी कहा है कि कंपनी रूस में अपने 9,000 से अधिक कर्मचारियों के लिए विशेष सहायता योजना विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!