Russia-Ukraine war: रूस ने यूक्रेन पर दागीं हाइपरसोनिक मिसाइलें; रेडियो टोही केंद्र किए नष्ट, मॉस्को मना रहा जश्न

Edited By Tanuja,Updated: 19 Mar, 2022 02:56 PM

russia ukraine war  putin s moscow rally and terror in mariupol

रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगातार 24वें दिन भी जारी है। रूस ने यूक्रेन में हाइपरसोनिक किंजल मिसाइलों का इस्तेमाल किया और ओडेसा...

इंटरनेशनल डेस्कः  रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगातार 24वें दिन भी जारी है। रूस ने यूक्रेन में हाइपरसोनिक किंजल मिसाइलों का इस्तेमाल किया और ओडेसा में रेडियो टोही केंद्रों को नष्ट  कर दिया रूसी मिसाइलों ने आज यूक्रेन पर फिर निशाना साधा। लीव स्थित एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट कारखाने पर एक के बाद एक छह मिसाइलें दागी गईं। इनमें से दो मिसाइलों को नष्ट कर दिया गया। आधिकारिक दावे में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं एक बस कारखाना भी तबाह हुआ है।  

Live Update:

  • IFX की रिपोर्ट के अनुसार रूस के रक्षा मंत्रालय ने  यूक्रेन में हाइपरसोनिक किंजल मिसाइलों के उपयोग की सूचना दी। इसके अतिरिक्त इसने कहा कि यूक्रेन के ओडेसा के पास यूक्रेन की सेना के रेडियो टोही केंद्रों को नष्ट कर दिया गया है।
     
  • यूक्रेनियन एयरफोर्स की पश्चिमी कमांड के मुताबिक यह मिसाइलें ब्लैक सी से लांच की गई थीं। घटना के चश्मदीद एक सिपाही ने बताया कि सुबह करीब छह बजे उसने एक के बाद एक तीन धमाके सुने। नजदीक ही रहने वाले एक नागरिक ने बताया इस धमाके से उसकी बिल्डिंग हिल गई और लोगों में अफरा-तफरी देखी गई।
     
  • उधर यूक्रेन और रूस आज 9 ह्यूमन कॉरिडोर पर सहमत हुए। यह कॉरिडोर मारियुपोल, सुमी, ट्रॉस्ट्यानेट्स, लेबेडिन, कोनोटोप, क्रास्नोपिल्या की बस्तियों और वेलेका पाइसारिवका में हो सकता है। यूक्रेन ने बालाक्लेया और इज़ियम, खार्किव ओब्लास्ट को मानवीय सहायता देने का प्लान बनाया है।
     
  • इससे पहले शुक्रवार को व्लादिमीर पुतिन एक खचाखच भरे मास्को स्टेडियम में एक विशाल झंडा लहराते हुए रैली में दिखाई दिए और यूक्रेन में तीन सप्ताह के आक्रमण में लड़ रहे अपने सैनिकों की प्रशंसा की।
     
  • इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने मास्को के साथ व्यापक शांति वार्ता का आह्वान करते हुए कहा कि रूस को इस दौरान हुए नुकसान से उबरने के लिए पीढ़ियों की आवश्यकता होगी।
     
  • दूसरी तरफ दुनिया के विभिन्न देशों का रूस पर प्रतिबंध का दौर जारी है। शुक्रवार को इसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और जापान का नाम भी इसमें जुड़ गया।
     
  • ऑस्ट्रेलिया ने 11 रूसी बैंकों और सरकारी एजेंसियों को बैन किया वहीं, न्यूज़ीलैंड ने 300 से अधिक रूसियों को एंट्री देने से मना कर दिया। इसके अलावा उसने प्रोम्सवाज़ बैंक को भी बैन कर दिया है।
     
  • वहीं जापान ने रशिया की नौ कंपनियों और 15 लोगों के खिलाफ नया प्रतिबंध लगाया है।
     
  • अमेरिका ने  शुक्रवार को  रूस को ठेंगा दिखाते हुए लगभग तीन दर्जन शरणार्थियों को प्रवेश करने से रोक दिया जबकि यूक्रेन के नागरिकों के एक समूह को सीमा पार जाने दिया ।  रूस और यूक्रेन के नागरिक पर्यटकों के रूप में मेक्सिको में प्रवेश करते हैं और अमेरिका जाने की उम्मीद में तिजुआना के लिए उड़ान भरते हैं।
     
  • मेक्सिको के साथ सबसे व्यस्त अमेरिकी सीमा पर 34 रूसी शुक्रवार तक कई दिनों तक डेरा डाले थे, दो दिन बाद तिजुआना शहर के अधिकारियों ने विनम्रतापूर्वक उनसे वहां से चले जाने का आग्रह किया। 
     

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!