Edited By Pardeep,Updated: 03 Sep, 2019 01:54 AM
मिस्र में नियुक्त रूस के राजदूत सर्गेई किर्पीचेंको की काहिरा के एक अस्पताल में सोमवार को अचानक मौत हो गई। काहिरा में रूसी दूतावास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी दी। दूतावास ने सर्गेई किर्पीचेंको (68) की मौत का कारण नहीं बताया। सर्गेई 2011...
काहिराः मिस्र में नियुक्त रूस के राजदूत सर्गेई किर्पीचेंको की काहिरा के एक अस्पताल में सोमवार को अचानक मौत हो गई। काहिरा में रूसी दूतावास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी दी।
दूतावास ने सर्गेई किर्पीचेंको (68) की मौत का कारण नहीं बताया। सर्गेई 2011 से मिस्र में राजदूत के रूप में नियुक्त थे। मिस्र के विदेश मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान जारी कर उनकी मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की है।