उत्तर कोरिया में रूसी राजनयिकों का हुआ बुरा हाल, 1 किमी दौड़ानी पड़ी 'ट्रेन ट्रॉली'

Edited By Yaspal,Updated: 26 Feb, 2021 08:50 PM

russian diplomats in north korea face bad condition

रूस के राजनयिकों का एक समूह और उनका परिवार बृहस्पतिवार को उत्तर कोरिया से, हाथ से खींची जाने वाली रेल ट्रॉली से रूस वापस लौटा। कोरोना वायरस महामारी के कारण दोनों देशों के बीच यातायात स्थगित है। यह जानकारी रूस के विदेश मंत्रालय ने फेसबुक पोस्ट में...

इंटरनेशनल डेस्कः रूस के राजनयिकों का एक समूह और उनका परिवार बृहस्पतिवार को उत्तर कोरिया से, हाथ से खींची जाने वाली रेल ट्रॉली से रूस वापस लौटा। कोरोना वायरस महामारी के कारण दोनों देशों के बीच यातायात स्थगित है। यह जानकारी रूस के विदेश मंत्रालय ने फेसबुक पोस्ट में दी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘चूंकि सीमाएं एक वर्ष से भी ज्यादा समय से बंद हैं और यात्री परिवहन स्थगित हैं इसलिए उत्तर कोरिया में रूसी दूतावास के कर्मचारी एवं परिवार के सदस्य अपने घर लौटने के लिए लंबी एवं कठिन यात्रा पर निकले।'' आठ लोगों के समूह ने 32 घंटे तक रेलगाड़ी से यात्रा की और फिर दो घंटे बस से। इसके बाद वे एक रेल ट्रॉली पर सवार हुए और रूस की सीमा में करीब एक किलोमीटर तक खुद ट्रॉली खींची।

मंत्रालय ने कई फोटो पोस्ट किए जिसमें दूतावास के कर्मचारी, उनके बच्चे और सूटकेस एक ट्रॉली पर नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि दो लोग एक रेलवे पुल के पास ट्रॉली को धक्का दे रहे हैं। रूस की ‘इंटरफैक्स' संवाद समिति ने शुक्रवार की सुबह खबर दी कि समूह बाद में व्लादिवोस्टोक शहर से मॉस्को विमान से पहुंचा। उत्तर कोरिया ने कोरोना वायरस से मुक्त होने का दावा किया है और इसने दूसरे देशों के साथ लगती सीमाओं को सील कर दिया और यातायात रोक दिया है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!