10 साल के बच्चे से प्रेग्नेंट हुई से 13 साल की लड़की, लाइव शो में बताई लवस्टोरी (Video)

Edited By Tanuja,Updated: 25 Jan, 2020 10:41 AM

russian girl 13 claims boy 10 made her pregnant

साइबेरिया में 10 साल के लड़के ने 13 साल की एक लड़की को प्रेग्नेंट कर दिया। दोनों बच्चों ने अपने मां-बाप की इजाजत...

मास्कोः साइबेरिया में 10 साल के लड़के ने 13 साल की एक लड़की को प्रेग्नेंट कर दिया। दोनों बच्चों ने अपने मां-बाप की इजाजत से रूस के एक  Live show पर आ कर अपनी पूरी कहानी सुनाई है। दोनों बच्चे अलग-अलग स्कूल में पढ़ते हैं। 13 साल की लड़की दारिया और 10 साल के बच्चे इवान की दोस्ती एक साल पहले हुई थी । दारिया 8 हफ्ते से प्रेग्नेंट है। उन्होंने टीवी शो पर बताया कि एक साल पहले इनकी मुलाकात किसी दोस्त ने कराई थी। इसके बात से ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।

PunjabKesari

लड़की का कहना है कि उनकी मां उन्हें सपोर्ट कर रही है और उनके परिवारवालों को बेसब्री से बच्चे का इंतज़ार है। दारिया की मां के मुताबिक जैसे ही उनकी बेटी में प्रेगनेंसी के लक्षण दिखने लगे वो उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए। लेकिन डॉक्टरों को कुछ भी पता नहीं चला। बाद में प्रेगनेंसी किट से पता चला कि वो प्रेग्नेंट है। टीवी शो में दारिया की मां भी आई थी। उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंट होने के बाद उनकी बेटी ने 10 साल के उस लड़के के साथ दोस्ती की सारी कहानी बताई।

 

 

PunjabKesari

डॉक्टर हैरान-परेशान
मेडिकल साइंस ये दावा करता है कि 10 साल का कोई लड़का पिता नहीं बन सकता है। स्थानीय डॉक्टर स्कोरोबोगैटोव का कहना है कि दोनों बच्चों में मां-बाप बनने की क्षमता है लेकिन यहां के कुछ डॉक्टर ये मानने को तैयार नहीं हैं और वो हैरान हैं कि आखिर कैसे इस तरह का दावा किया जा रहा है। परिवारवालों का कहना है कि लोग उनकी बेटी के बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें कि ऐसी ही एक वाकया 2009 में ब्रिटेन में हुआ था। 12 साल के एक लड़के ने दावा किया था कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के बच्चे का बाप बनने वाला है। इस खबर के बाद ब्रिटेन में हंगामा खड़ा हो गया था। लेकिन डिलीवरी के बाद उस लड़के और बच्चे का DNA टेस्ट किया गया जो मैच नहीं हुआ।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!