Edited By ,Updated: 18 Oct, 2016 06:03 PM
कहते है भगवान अगर एक दरवाजा बंद करता है, ताे दूसरा खाेल देता है। एसा ही कुछ इस बच्ची के साथ भी है। रूस की रहने वाली ये बच्ची बिना बाजू के ही पैदा हुई थी।
मास्काेः कहते है भगवान अगर एक दरवाजा बंद करता है, ताे दूसरा खाेल देता है। एेसा ही कुछ इस बच्ची के साथ भी है। रूस की रहने वाली ये बच्ची बिना बाजू के ही पैदा हुई थी। उसका नाम वैसेलिना है। बिना बाजू के जीना बेहद मुश्किल हाेता है। इसलिए उसकी मां उसे अब पैराें से काम लेना सिखा रही है।
उसकी मां एेलमिरा ने बताया कि पहले उनकी बेटी के लिए यह सब बहुत मुश्किल हाेता था, लेकिन अब उनकी बच्ची पैराें से भाेजन खाने लगी है। उन्हाेंने अपनी बेटी का वीडियाे बनाकर साेशल मीडिया पर भी शेयर किया है। उन्हाेंने बताया कि वैसेलिना काे इस तरह खाना खाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी, परंतु उसने हार नहीं मानी। वीडियाे में उसे पैराें से खाते देख हर किसी का दिल पिघल जाएगा। साेशल मीडिया पर भी इस वीडियाे काे लाेग बेहद पसंद कर रहे हैं। हर काेई बच्ची की हिम्मत काे देखकर उसकी तारीफ कर रहा है।