5 बच्चियों को बेटी बना दिखाई एेसी दरिंदगी, जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े !
Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jun, 2017 12:13 PM
रूस में एक शख्स दरिंदगी का अजीब मामला सामने आया है...
मॉस्कोः रूस में एक शख्स की दरिंदगी का अजीब मामला सामने आया है जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस शख्स ने पहले अनाथलय से 5 बच्चियों को गोद लेकर उन्हें बेटियां बनाया और फिर हर रोज उनके साथ रेप करने लगा। इस शख्स पर इन बच्चियों के साथ 729 बार बलात्कार करने का आरोप है। ये सभी लड़कियां 17 साल से कम उम्र की हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक सभी पीड़ित लड़कियों को सरकारी योजना के तहत अनाथालय से इस शख्स के पास भेजा गया था।
आरोपी ने इनके परवरिश की जिम्मेदारी ली थी और इसके एवज में उसे सरकार की ओर से फंड भी दिया जाता था। आरोपी ने 5 साल में इन लड़कियों के साथ 729 बार बलात्कार किया। रूस में बलात्कार का दोषी पाए जाने पर अधिकतम 15 साल जेल की सजा का कानून है। मामला उस समय सामने आया, जब इन 5 में से एक लड़की ने अपनी स्कूल टीचर को यह बात बताई। शिक्षक की शिकायत के बाद इस मामले की जांच शुरू हुई। कानूनी कारणों से पुलिस ने अभी आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। उसके खिलाफ 729 बार बलात्कार करने के अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
उसे हिरासत में रखकर उसपर लगे आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने 5 में से 4 लड़कियों को रोजाना अपने साथ सैक्स करने के लिए मजबूर किया। एक जांच अधिकारी ने बताया सितंबर 2012 से फरवरी 2017 के बीच आरोपी ने पांचों पीड़िताओं का गंभीर शारीरिक शोषण किया। जांचकर्ताओं की अपील के बाद अदालत ने आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश दिया।' साइबेरियन टाइम्स ने अपनी एक खबर में बताया है कि सरकार की ओर से बच्चियों की देखभाल के लिए आरोपी को हर महीने प्रति बच्ची 22 हजार रुपए दिए जाते थे।