Edited By Tanuja,Updated: 12 Nov, 2018 11:44 AM
रूस में इवान सुखोव (34) नामक एक शख्स जो ऑब्लास्ट रीजन में अपनी 3 पत्नियों के साथ रहते हैं का सपना है कि उनकी और भी ज्यादा पत्नियां हों और कम से कम 50 बच्चे हों...
मॉस्कोः रूस में इवान सुखोव (34) नामक एक शख्स की तीन पत्नियां हैं। ये ऑब्लास्ट रीजन में रहते हैं। उनका सपना है कि उनकी और भी ज्यादा पत्नियां हों और कम से कम 50 बच्चे हों।यह शख्स पत्नियों से गलतियां होने पर या उनसे नाराजगी होने पर उन्हें अजीबोगरीब सजा देता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुखोव नाम के इस शख्स ने खुलासा किया कि अगर उनकी कोई पत्नी उन्हें परेशान करती हैं तो वह सजा के तौर पर एक महीने तक उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाते हैं। रूसी कानून के मुताबिक, सुखोव की आधिकारिक तौर पर सिर्फ एक ही पत्नी हो सकती है। उनकी अन्य दो पत्नियां आपसी सहमति से उनके साथ रहती हैं।
बहुविवाह से पहले सुखोव अपनी पहली पत्नी नटालिया सुखोवा के साथ 11 वर्षों तक रहे। हॉस्पिटल में नर्स के तौर पर काम करने वाली नटालिया कहती हैं, पहले तो मैं इसके खिलाफ थी, मैं इसकी कल्पना भी नहीं कर पा रही थी, लेकिन फिर मैंने अपना मन बदल दिया, क्योंकि वह वास्तव में बड़ा परिवार चाहते थे। सुखोव के अब तक 9 बच्चे हैं। इनमें से 6 बच्चे नटालिया से और 3 एना से हैं। एना अब उनके 10वें बच्चे को जन्म देने वाली हैं। यह परिवार 3 कमरे के फ्लैट में रहता है, लेकिन सुखोव इसे बेचकर एक बड़ा घर खरीदने की सोच रहे हैं।
सुखोव का एक अलग कमरा है और वह हर शाम अपनी एक पत्नी के साथ गुजारते हैं। नटालिया ने बताया कि वह हमें नंबर से बुलाते हैं। सुखोव के मुताबिक, अगर उन्हें किसी पार्टनर से दिक्कत होती है तो वह उन्हें संबंध नहीं बनाकर सजा देते हैं। सुखोव ने कहा, "अगर मेरी पत्नी कोई गलती करती है तो मैं उसे एक महीने तक अपने कमरे में नहीं बुलाता हूं।" रूसी अखबारों की रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों पत्नियां एक-साथ खुशी-खुशी रहती हैं। हाल ही में सुखोव ने मदीना नाम की महिला को अपने परिवार में एंट्री दी है। मदीना मुस्लिम हैं, जबकि सुखोव रूसी ऑर्थोडॉक्स हैं।
मदीना को सुखोव के साथ आने के लिए अपने पेरेंट्स और धर्म के खिलाफ जाना पड़ा। मदीना ने बताया, "मैंने उन्हें टीवी पर देखा और मुझे उनसे प्यार हो गया। मैंने किसी की बात की परवाह किए बगैर उनके साथ रहने का फैसला किया।" सुखोव और उनकी तीनों पत्नियां नौकरी करती हैं और अच्छी सैलरी पाती हैं। सुखोव कहते हैं, "मेरी पत्नियां अपने बच्चों का और अपना खर्च उठाने में पूरी तरह सक्षम हैं।" सुखोव ने कहा कि वह अपने बढ़ते परिवार में और पत्नियों को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी कुछ शर्तें हैं। सुखोव ने कहा कि मुझे लंबी, पतली और प्यार करने वाली लड़कियां पसंद हैं।