रूसी मीडिया पर प्रतिबंध अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला: पुतिन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Nov, 2017 09:14 PM

russian media ban on freedom of expression putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूसी मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रतिबंध अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है। पुतिन ने यहां आयोजित एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर...

वियतनाम: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूसी मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रतिबंध अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है। 

पुतिन ने यहां आयोजित एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि रूसी मीडिया पर अमेरिकी प्रतिबंध को लेकर समुचित कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका रूसी मीडिया पर चुनावी प्रचार के दौरान हस्तक्षेप का झूठा आरोप लगा रही है, जबकि इस आरोप की अभी तक पुष्टि भी नहीं की जा सकी है। 

गौरतलब है कि रूसी संसद ने शुक्रवार को कुछ अमेरिकी और अन्य विदेशी मीडिया को चेतावनी देते हुए कहा था कि वे अपने धन के स्त्रोत, और कर्मचारियों की पूरी जानकारी सरकार को उपलब्ध कराए, अन्यथा उन्हें विदेशी एजेंट घोषित किया जा सकता है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!