Edited By Tanuja,Updated: 10 Apr, 2018 05:17 PM
डॉक्टरों की कोई न कोई लापरवाही की खबर सामने आती रहती है लेकिन इस बार डाक्टरों ने जो कारनामा किया उसे जानकर आप भौचक्के रह जाएंगे
मॉस्कोः डॉक्टरों की कोई न कोई लापरवाही की खबर सामने आती रहती है लेकिन इस बार डाक्टरों ने जो कारनामा किया उसे जानकर आप भौचक्के रह जाएंगे।। रूस में डाक्टरों ने लापरवाही की सभी हदें पार करते हुए 27 साल की जिंदा महिला को ही ममी बना दिया।
मोरक्को की रहने वाली महिला एकातेरिना फैदयेवा रुटीन सर्जरी के लिए रूस में उल्यानोस्क में एक अस्पताल में भर्ती थीं। उसे सेलाइन देने की बजाय डॉक्टरों ने फॉर्मेलिन डिप दे दी। यह डिप मृतकों की नस में लगाई जाती है, ताकि शरीर का अपघटन तेजी से न हो। इसे लगाए जाने के बाद एकातेरिना को काफी दर्द हुआ और बाद में वह कोमा में चली गई। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन इस दौरान उसके दिल की धड़कन कई बार रुक गई।
उसे मास्को के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में से एक में रैफर कर दिया गया जहां मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण उसकी मौत हो गई। एकातेरिना की मां गलीना बर्याशिकोवा ने कहा कि सर्जरी के बाद वह काफी हद तक कांप रही थी और चिल्ला रही थी। उन्होंने कहा कि उसके पैर हिल रहे थे और पूरा शरीर कांप रहा था। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को काफी दर्द हो रहा था और यहां तक कि उल्टी हुई थी। मगर, उसकी मदद करने के लिए कोई डॉक्टर नहीं था।