Edited By Pardeep,Updated: 27 Feb, 2019 01:23 AM
संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंतोनियो गुतारेस भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति पर ‘‘बहुत करीबी’’ नजर रखे हुए हैं और उन्होंने दोनों देशों की सरकारों से ‘‘अधिकतम संयम’’ बरतने को कहा है ताकि यह सुनिश्चित हो कि स्थिति और नहीं बिगड़े। संयुक्त राष्ट्र महासचिव...
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंतोनियो गुतारेस भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति पर ‘‘बहुत करीबी’’ नजर रखे हुए हैं और उन्होंने दोनों देशों की सरकारों से ‘‘अधिकतम संयम’’ बरतने को कहा है ताकि यह सुनिश्चित हो कि स्थिति और नहीं बिगड़े।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने ये टिप्पणी ऐसे समय की जब भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के पाकिस्तान के भीतर आतंकी प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमले किए।
हवाई हमलों पर महासचिव की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर, संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह जाहिर तौर पर स्थिति पर बहुत करीबी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने भारत और पाकिस्तान सरकारों से अधिकतम संयम बरतने के लिए अति आवश्यक अपील दोहराई है ताकि यह सुनिश्चित हो कि स्थिति और नहीं बिगड़े।’’