सऊदी में 2 पवित्र शहरों को जोड़ने वाली हाई स्पीड रेल परियोजना शुरू

Edited By Tanuja,Updated: 26 Sep, 2018 01:07 PM

saudi arabia opens high speed rail linking islam s holy cities

सऊदी अरब में इस्लाम के दो पवित्र शहरों मक्का और मदीना को हाई स्पीड रेल सेवा से जोड़ने वाली परियोजना  मंगलवार को शुरु  हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने इसे क्षेत्र की सबसे बड़ी परिवहन परियोजना करार दिया है...

रियादः सऊदी अरब में इस्लाम के दो पवित्र शहरों मक्का और मदीना को हाई स्पीड रेल सेवा से जोड़ने वाली परियोजना  मंगलवार को शुरु  हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने इसे क्षेत्र की सबसे बड़ी परिवहन परियोजना करार दिया है। यह मध्य पूर्व एशिया में शुरू होने वाली सबसे बड़ी परिवहन परियोजना है। इस परियोजना से मुस्लिम तीर्थयात्रियों के अलावा नियमित यात्रियों को भी लाभ पहुंचेगा।

हाई स्पीड रेल सेवा के जरिये दोनों धार्मिक स्थलों के बीच 450 किलोमीटर के सफर को दो घंटे में तय किया जा सकेगा। हाई स्पीड रेल के परियोजना अधिकारी मुहम्मद फलाह ने बताया कि यह ट्रेन 300 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ेगी और एक बार में 35 यात्रियों को ले जाने में सक्षम होगी। परियोजना के लिए सऊदी अरब ने स्पेन की एक कंपनी से अनुबंध किया है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!