सऊदी अरब ने चार महिला अधिकार कार्यकर्ताओं को किया रिहा

Edited By vasudha,Updated: 03 May, 2019 12:35 PM

saudi arabia releases four women rights activists

सऊदी अरब ने हिरासत में ली गई कम से कम चार महिला अधिकार कार्यकर्ताओं को वीरवार को रिहा कर दिया। इन महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला लंबित है। इसके साथ ही अस्थायी रूप से रिहा की गई महिलाओं की संख्या सात हो गई है...

रियाद: सऊदी अरब ने हिरासत में ली गई कम से कम चार महिला अधिकार कार्यकर्ताओं को वीरवार को रिहा कर दिया। इन महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला लंबित है। इसके साथ ही अस्थायी रूप से रिहा की गई महिलाओं की संख्या सात हो गई है। 

लंदन के एक मानवाधिकार संगठन ने बताया कि विदेशी मीडिया, राजनयिक और मानवाधिकार संगठनों के संपर्क में रहने सहित कई अन्य आरोपों में ये महिलाएं हिरासत में बंद थी। कुल 11 महिला अधिकार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था, जिनमें से कुछ महिलाओं ने पूछताछ अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न और यातना का आरोप लगाया है।

 लंदन के मानवाधिकार संगठन एलक्यूएसटी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘ हातून अल-फस्सी, अमल अल-हरबी, म्यासा अल-मानेया और अबीर नमनकानी को अस्थायी रूप से रिहा कर दिया गया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!