Edited By ,Updated: 18 May, 2016 05:45 PM
सउदी अरब में छह बच्चों की मां एक महिला को जब यह पता चला कि उसका पति दूसरा हनीमून मनाने विदेश गया है, तो उसने घर में आग लगा दी।
दुबई: सउदी अरब में छह बच्चों की मां एक महिला को जब यह पता चला कि उसका पति दूसरा हनीमून मनाने विदेश गया है, तो उसने घर में आग लगा दी। गल्फ न्यूज के अनुसार इस महिला को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसे उसके पति की तरफ से संदेश मिला कि उसने दूसरी शादी कर ली है और वह अपने हनीमून के लिए विदेश जा रहा है।
सउदी न्यूज वेबसाइट अल सादा की खबर है कि जाजन पोर्ट सिटी में इस महिला ने गुस्से में घर में आग ला दी। लेकिन जब उसने देखा कि घर आग की लपटों में धू-धू कर चल रहा है तो उसने पड़ोसियों से सहायता पाने के लिए शोर मचाया। इस महिला की उस पुरूष से दस साल पहल शादी हुई थी।
एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन केंद्र की गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया। पांच साल उम्र के एक बच्चे को नुकसान पहुंचा है। यह मामला जांच के लिए पुलिस के हवाले किया गया है।