दिवालिया हो गया दुनिया का सबसे अमीर आदमी! सम्पत्ति होगी नीलाम

Edited By Tanuja,Updated: 17 Sep, 2018 01:26 PM

saudi billionaire maan al sane s assets to be auctioned

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल अरबपति कारोबारी मान अल साने से कर्ज वसूलने के लिए सऊदी अरब सरकार ने उनकी संपत्ति नीलाम करने का फैसला किया है...

दुबईः दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल अरबपति कारोबारी मान अल साने से कर्ज वसूलने के लिए सऊदी अरब सरकार ने उनकी संपत्ति नीलाम करने का फैसला किया है। अगले महीने उनकी सं‍पत्ति की नीलामी होगी और कर्ज चुकाया जाएगा। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दिवालिया हो चुके साने एक समय दुनिया के 100 सबसे अमीर लोगों में शामिल थे।
PunjabKesari
साल 2007 में उन्‍हें फोर्ब्‍स की दुनिया के 100 सबसे अमीरों की सूची में जगह मिली थी, लेकिन 2009 में उनकी कंपनी साद ग्रुप के दिवालिया होने के चलते पिछले साल उन्‍हें हिरासत में ले लिया गया था। पिछले 9 साल से लेनदार साद ग्रुप से कर्ज अदायगी का केस लड़ रहे थे। यह सऊदी अरब के इतिहास का सबसे बड़ा कर्ज विवाद है।
PunjabKesari
तीन जजों के ट्रिब्‍यूनल ने पिछले साल एतकान अलायंस को कर्ज विवाद निपटारे के लिए प्रॉपर्टी की नीलामी की जिम्‍मेदारी दी थी। एतकान पांच महीने में सऊदी की राजधानी रियाद और जेद्दा में नीलामी कराएगा। पहली नीलामी अक्टूबर के आखिरी महीने में होगी। इसमें पूर्वी राज्‍य के खोबर और दम्‍मम में मौजूद आवासीय इमारतों, बिना निर्माण वाले वाणिज्यिक प्‍लॉट और फॉर्म पर बोली लगाई जाएगी।
PunjabKesari
एक सूत्र ने बताया कि यह नीलामी एक से दो बिलियन रियाल यानी लगभग 19.20 से 38 अरब रुपए तक पहुंच सकती है। लेनदार से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि प्रॉपर्टी मार्केट में मंदी के चलते नीलामी की प्रक्रिया में देरी हुई। मार्च में एतकान ने पहले फेज में साद ग्रुप के लगभग 900 वाहन नीलाम किए थे जिनमें ट्रक, बस, गोल्‍फ कोर्ट और जेसीबी जैसे वाहन शामिल थे।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!