पूर्व पति को व्हाट्सअप पर भेजा ऐसा संदेश, मिली जेल की सजा

Edited By Tanuja,Updated: 11 Jul, 2019 11:16 AM

saudi woman jailed for text to ex husband a  devil

सऊदी अरब की महिला को पूर्व पति को व्हाट्सअप पर अपमानजनक संदेश भेजने का दोषी पाए जाने पर तीन दिन

दुबई : सऊदी अरब की महिला को पूर्व पति को व्हाट्सअप पर अपमानजनक संदेश भेजने का दोषी पाए जाने पर तीन दिन की जेल की सजा सुनायी गयी है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। सऊदी गजट ने बुधवार को बताया कि जेद्दा की एक अपराध अदालत ने महिला को अपने पूर्व पति को बेहद गंदी भाषा में संदेश भेजने का दोषी पाया।

महिला का पांच वर्ष पूर्व पति से तलाक हो गया था।  उसने अपने पति को क्रूर और असभ्य कहा और नस्लवादी भाषा का प्रयाग किया। महिला का कहना था कि उसने यह संदेश इसलिए भेजे क्योंकि उसका पूर्व पति और उसके परिवार को अपमानित कर रहा था।

सऊदी अरब में अन्य मुस्लिम देशों की तुलना में महिलाओं के अधिकार सीमित है।  सऊदी के क्राउन प्रिस मोहम्मद बिन सलमान देश की महिलाओं के अधिकारों की वकालत करते रहे है। उनके प्रयासों से हाल ही देश की महिलाओं को वाहन चलाने और स्टेडिमय में प्रवेश की अनुमति दी गई।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!