Edited By Tanuja,Updated: 05 Sep, 2018 06:44 PM
जापान में 25 साल बाद फिर आए जेबी तूफान ने राजधानी टोक्यो सहित कई शहरों में कहर मचा रखा है। टूफान के कारण यहां जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है...
टोक्योः जापान में 25 साल बाद फिर आए जेबी तूफान ने राजधानी टोक्यो सहित कई शहरों में कहर मचा रखा है। तूफान के कारण यहां जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। इसकी कई तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं।
जेबी तूफान की वजह से अबतक 10 लोगों की जान चली गई है साथ ही कई उड़ानों को कैंसल किया जा चुका है। जापान के तोकुशिमा में मंगलवार दोपहर 25 साल में सबसे शक्तिशाली तूफान जेबी ने दस्तक दी। तूफान से पहुंची क्षति की वजह से एक मुख्य हवाईअड्डे पर फंसे हजारों लोगों को नाव की मदद से बाहर निकाला जा रहा है। यहां आंशिक रूप से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।