Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jul, 2017 06:43 PM
बरमूडा ट्रायंगल जिसे Devil''s Triangle भी कहा जाता है। इसे एेसी रहस्यमयी जगह माना ...
सिडनी: बरमूडा ट्रायंगल जिसे Devil's Triangle भी कहा जाता है। इसे एेसी रहस्यमयी जगह माना जाता है जहां पिछले 70 सालों से जहाज और विमान रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो जाते है। पूरी दुनिया में यह अंधविश्वास फैला है कि यहां कोई रहस्य है। लेकिन हाल ही में एक ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक ने दावा किया है कि बरमूडा ट्रायंगल में एेसा कोई रहस्य नहीं है।
जानकारी मुताबिक, बरमूडा ट्रायंगल फ्लोरिडा से प्यूरो रीको तक फैला हुआ 7 लाख वर्ग किलोमीटर का समुद्री इलाका है, जो उत्तर अटलांटिक महासागर में बरमूडा के द्वीप तक फैला है। पिछले 100 सालों में दुनिया के इस रहस्यमयी हिस्से में कम से कम 20 विमान और 50 जहाज लापता हो चुके हैं। इन घटनाओं में करीब हजारों लोगों की मौत हो चुकी है।
मीडिया खबर मुताबिक, डॉक्टर कार्ल क्रुजेलनेकी ने बताया कि बरमूडा ट्रायंगल में गायब हुए विमानों की संख्या उतनी ही है, जितनी दुनिया के किसी भी हिस्से में प्रतिशत के आधार पर होती है। बरमूडा ट्रायंगल से बड़ी संख्या में गुजरने वाले जहाजों और विमानों की तुलना लापता हुए विमानों और जहाजों से करेंगे, तो पाएंगे कि इस क्षेत्र के बारे में कुछ भी असामान्य नहीं है। इसका एलियंस या लापता हो गए अटलांटिस शहर के फायर-क्रिस्टल से कुछ भी लेना देना नहीं है।