वैज्ञानिकों ने रोबोट को बनाया ‘पॉलिटिशियन’, 2020 में लड़ेगा चुनाव

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Nov, 2017 08:11 PM

scientists create robot politicians

आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान हर समस्या का समाधान ढूंढने के लिए इंटरनेट का सहारा लेता है। लेकिन कई बार इंटरनेट भी हमारे सभी सवालों का जवाब नहीं दे पाता लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि अब इंसान को उसके हर सवाल का जवाब एक रोबोट देगा। इंसान के...

नेशनल डेस्क: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान हर समस्या का समाधान ढूंढने के लिए इंटरनेट का सहारा लेता है। लेकिन कई बार इंटरनेट भी हमारे सभी सवालों का जवाब नहीं दे पाता लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि अब इंसान को उसके हर सवाल का जवाब एक रोबोट देगा। इंसान के दिमाग में उपजी सवालों की लहरों को दूर करने के लिए वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रोबोट बनाया जिसके पास हर सवाल का जवाब होगा और इस रोबोट को वैज्ञानिकों ने ‘वर्चुअल पॉलिटिशियन’ नाम दिया है।  

पहला बुद्धि वाला राजनीतिज्ञ रोबोट
जानकारी के अनुसार न्यूजीलैंड के वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला कृत्रिम बुद्धि वाला राजनीतिज्ञ रोबोट विकसित किया है, जो आवास, शिक्षा, आव्रजन संबंधी नीतियों जैसे स्थानीय मुद्दों पर पूछे गए सवालों के जवाब दे सकता है। इतना ही नहीं उसे 2020 में न्यूजीलैंड में होने वाले आम चुनाव में उम्मीदवार बनाने की तैयारियां भी जोरों पर है। इस रोबोट का नाम सैम रखा गया है और इसे न्यूजीलैंड के 49 वर्षीय उद्यमी निक गेरिट्सन ने बनाया है। 

गेरिट्सन ने बताया कि ऐसा लगता है कि फिलहाल राजनीति में कई पूर्वाग्रह है, दुनिया के देश जलवायु परिवर्तन एवं समानता जैसे जटिल मुद्दों का हल नहीं निकाल पा रहे हैं। कृत्रिम बुद्धि वाला राजनीतिज्ञ फेसबुक मैसेंजर के जरिए लोगों को प्रतिक्रिया देना लगातार सीख रहा है। गेरिट्सन मानते हैं कि एल्गोरिदम में मानवीय पूर्वाग्रह असर डाल सकते हैं, लेकिन उनके विचार से पूर्वाग्रह प्रौद्योगिकी संबंधी समाधानों में चुनौती नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रणाली भले ही पूरी तरह सटीक न हो लेकिन यह कई देशों में बढ़ते राजनीतिक एवं सांस्कृतिक अंतर को भरने में मददगार हो सकती है। न्यूजीलैंड में साल 2020 के आखिर में आम चुनाव होंगे। गेरिट्सन का मानना है कि तब तक सैम एक प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरने के लिए तैयार हो जाएगा। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!