वैज्ञानिकों ने हिन्द महासागर से गायब हो रहे प्लास्टिक अवशेषों का पता लगाया

Edited By Tanuja,Updated: 25 Apr, 2019 02:08 PM

scientists find where does go plastic garbage from indian ocean

महासागर एक इसी जगह है जहां दुनिया का सबसे अधिक प्लास्टिक अवशेष पाया जाता है लेकिन यहां से कूड़ा आखिर कहा जाता है? यह एक रहस्य बना रहा है। ‘वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया'' विश्वविद्यालय (यूडब्ल्यूए) के शोधकर्ताओं ने हिन्द महासागर में ...

मेलबर्नः महासागर एक इसी जगह है जहां दुनिया का सबसे अधिक प्लास्टिक अवशेष पाया जाता है लेकिन यहां से कूड़ा आखिर कहा जाता है? यह एक रहस्य बना रहा है। ‘वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया' विश्वविद्यालय (UWA) के शोधकर्ताओं ने हिन्द महासागर में प्लास्टिक अवशेष को मापने और उसे ट्रैक करने (की वह कहां जाता हैं) के लिए एक संक्षिप्त अध्ययन किया । 

इस अध्ययन में दल ने ह पाया कि दक्षिणी हिंद महासागर से प्लास्टिक समुद्र के पश्चिमी हिस्से की ओर जा रहा है, जहां से यह दक्षिण अफ्रीका से दक्षिण अटलांटिक महासागर में बह जाता है। यूडब्ल्यूए की पीएचडी की छात्रा मिरिजाम वैन डेर महीन ने कहा, ‘‘ एशियाई मानसून प्रणाली की वजह से दक्षिणी हिन्द महासागर में दक्षिण-पूर्व हवाएं प्रशांत और अटलांटिक महासागर की हवाओं की तुलना में अधिक तेज चलती हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘ ये तेज हवाएं प्लास्टिक अवशेषों को पश्चिम हिंद महासागर में पश्चिम की ओर धकेलती हैं....।''


 UWA की चारी पैट्टीराची ने कहा, ‘‘ दूरदराज प्लास्टिक का पता लगाने के लिए अभी तक कोई तकनीक विकसित नहीं हुई है, हमें हिन्द महासागर में प्लास्टिक का पता लगाने के लिए परोक्ष तरीकों का इस्तेमाल करना होगा।'' पैट्टीराची ने कहा कि हर वर्ष अनुमानत: 1.5 करोड़ टन प्लास्टिक अवशेष तट एवं नदियों के माध्यम से समुद्र में आता है। उन्होंने कहा, ‘‘ इसके 2025 में दोगुना होने की आशंका है।'' यह अध्ययन ‘जनरल ऑफ जियोलॉजिकल रिसर्च' में प्रकाशित हुआ था।  
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!