Edited By Tanuja,Updated: 19 Aug, 2018 06:29 PM
जलवायु परिवर्तन की वजह से दुनिया में तबाही के आसार बढ़ते जा रहे हैं।एक अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि समुद्र के जलस्तर में थोड़ी सी वृद्धि दुनिया पर सुनामी से होने वाली तबाही का खतरा बढ़ा सकती है...
वॉशिंगटनः जलवायु परिवर्तन की वजह से दुनिया में तबाही के आसार बढ़ते जा रहे हैं।एक अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि समुद्र के जलस्तर में थोड़ी सी वृद्धि दुनिया पर सुनामी से होने वाली तबाही का खतरा बढ़ा सकती है। तटीय शहरों में समुद्र का जल स्तर बढ़ने के खतरे के बारे में सभी को जानकारी है लेकिन इस नए अध्ययन से पता चला है कि भूंकप के बाद आई सुनामी से तटीय शहरों के अलावा दूर-दूर बसे शहरों और बसावटों को भी खतरा पैदा हो सकता है।
उदाहरण के लिए 2011 के बाद तोहोकु-ओकी में भूकंप के बाद आई सुनामी से उत्तरी जापान का हिस्सा तबाह हो गया था और इससे एक परमाणु संयंत्र को भी भयानक क्षति पहुंची और रेडियोधर्मी प्रदूषण हुआ। अमरीका के वर्जिनिया टेक के एक सहायक प्रोफेसर रॉबर्ट वेस ने कहा, ' हमारा अध्ययन बताता है कि समुद्र का जलस्तर बढ़ने से सुनामी के खतरे काफी बढ़ गए हैं, जिसका मतलब है कि भविष्य में छोटी सुनामी का भी बड़ा भयानक प्रभाव हो सकता है।' यह अध्ययन साइंस एडवांसेस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।