इस देश में लड़कियों को देखकर सीटी बजाने पर लगेगा 60 हजार रुपए का जुर्माना

Edited By Isha,Updated: 18 May, 2018 01:19 PM

seeing girls in this country will be punished for playing a whistle of rs 60 000

भारत में ईवटिसिंग की प्राब्लम लड़कियों को आम देखने मिलती है। हर सड़क पर जाने वाला लड़का राह चलती लड़कियों पर गलत कमैंट करता है। भारत में तो इसका अभी तक कोई हल नहीं

पेरिसः भारत में ईवटिसिंग की प्राब्लम लड़कियों को आम देखने मिलती है। हर सड़क पर जाने वाला लड़का राह चलती लड़कियों पर गलत कमैंट करता है। भारत में तो इसका अभी तक कोई हल नहीं निकला पर आज हम आपको एेसे देश के बारे में बताने जा रहे है जहां लड़की छेड़ने अब महंगा पड़ेगा।

फ्रांस सरकार ने मनचलों को रोकने के लिए यौन उत्पीड़न कानून को कड़ा किया है। इसके तहत अब लड़कियों को देखकर सीटी बजाना, भद्दे कमेंट पास करना, उनके नंबर मांगना, पीछा करना अपराध की श्रेणी में आएगा। इसके अलावा बिल में लिखा गया है कि हर वो कृत्य जो महिलाओं की आजादी का उल्लंघन करता है और उनके आत्मसम्मान और सुरक्षा के अधिकार को कम करता है, इस कानून के दायरे में आएगी। ऐसा करते पकड़े जाने पर 750 यूरो यानी 60 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा। 

फ्रांस की संसद ने बुधवार रात इस कानून को पास किया। सांसदों का कहना है कि इस नए कानून से लड़कियों से साथ बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। इसके जरिए राष्ट्रपति मैक्रों घर से बाहर महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना चाहते हैं। पिछले साल एक सर्वे आने के बाद कानून को कड़ा करने के लिए पांच सांसदों की कमेटी बनाई गई थी।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!