Edited By Pardeep,Updated: 08 Feb, 2020 11:32 PM
मेरिका के मिसिसिप्पी राज्य के क्लिंटन शहर में आग की चपेट में आने से छह बच्चों एवं उनकी मां की मौत हो गई। स्थानीय प्रसारणकर्ता ने शनिवार को बताया कि एक एकल परिवार के मकान में आग स्थानीय समयानुसार 00.30 बजे लगी। क्लिंटन अग्निशमन विभाग के प्रमुख जेफ...
वाशिंगटनः अमेरिका के मिसिसिप्पी राज्य के क्लिंटन शहर में आग की चपेट में आने से छह बच्चों एवं उनकी मां की मौत हो गई। स्थानीय प्रसारणकर्ता ने शनिवार को बताया कि एक एकल परिवार के मकान में आग स्थानीय समयानुसार 00.30 बजे लगी। क्लिंटन अग्निशमन विभाग के प्रमुख जेफ ब्लैकलेज ने बताया कि मृतकों में एक वर्ष से 33 वर्ष आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। इस हादसे में बच्चों के पिता भी झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के असली कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।