इंडोनेशिया में पुल ढहने से सात लोगों की मौत, तीन लापता

Edited By Tanuja,Updated: 20 Jan, 2020 11:22 AM

seven killed three missing in indonesia bridge collapse

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर एक पुल ढहने से सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग लापता हो गए...

जकार्ता: इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर एक पुल ढहने से सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग लापता हो गए। बेंगकुलु प्रांत के कौर कस्बे में रविवार दोपहर को करीब 30 लोग नवनिर्मित पुल पार कर रहे थे, तभी यह पुल अचानक ढह गया। इन लोगों में अधिकतर छात्र थे। पुल ढहने के कारण कुछ किशोर पानी में गिर गए और कुछ रेलिंग पकड़कर लटक गए।

 

पुल के नीचे बह रही नदी का जलस्तर क्षेत्र में बारिश के कारण सामान्य से अधिक था और तेज लहरें उठ रही थीं। आपदा कार्रवाई एजेंसी के प्रमुख उजांग सैयाफिरी ने कहा, ‘‘पुल संभवत: भार वहन नहीं कर सका और ढह गया। सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य अब भी लापता हैं।''

 

उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाश करने के लिए तलाश एवं बचाव दल ने 20 किलोमीटर के दायरे में अभियान चलाया जिनमें सभी किशोर हैं। पानी में गिरे कुछ छात्रों को बचा लिया गया है। जकार्ता और इसके आस पास इस महीने बाढ़ और भूस्खलनों के कारण करीब 67 लोगों की मौत हो गई थी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!