तुर्की में बाढ़ से सात लोग लापता, 69 लोगों को बचाया गया

Edited By Pardeep,Updated: 19 Jul, 2019 01:57 AM

seven people missing in turkey flood 69 people were rescued

उत्तर-पश्चिम तुर्की में आई बाढ़ के कारण सात लोग लापता हो गए तथा अन्य 69 लोगों को बचाया गया है। डुस गर्वनर दफ्तर के अनुसार तुर्की के डुस प्रांत में बुधवार से जारी भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई और भूस्खलन के कारण सड़कों में आवाजाही ठप हो गई। गर्वनर...

इस्तांबुलः उत्तर-पश्चिम तुर्की में आई बाढ़ के कारण सात लोग लापता हो गए तथा अन्य 69 लोगों को बचाया गया है। डुस गर्वनर दफ्तर के अनुसार तुर्की के डुस प्रांत में बुधवार से जारी भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई और भूस्खलन के कारण सड़कों में आवाजाही ठप हो गई।

गर्वनर जुलकीफ दागली ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों को एस्माहानिम गांव में बाढ़ से सात लोगों के गायब होने की खबर दी गई है जबकि बचावकर्मियों ने अकाकोका और कुमायेरी जिले के रहने वाले 69 लोगों को बचाया है। दागली ने कहा कि बाढ़ के कारण लापता हुए लोगों की खबर की पुष्टि होनी बाकी है। बाढ़ के कारण 23 गांव और कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!