सोमालिया : संयुक्त राष्ट्र परिसर में मोर्टार हमला, कई घायल

Edited By Tanuja,Updated: 14 Oct, 2019 12:40 PM

several wounded as mortars hit un compound in mogadishu

सोमालिया की राजधानी मोगादीशु में संयुक्त राष्ट्र और अफ्रीकी संघ के परिसरों में मोर्टार के गोले गिरने से कई लोग घायल हो गए। सोमालिया स्थित विश्व ...

 जोहानिसबर्गः सोमालिया की राजधानी मोगादीशु में संयुक्त राष्ट्र और अफ्रीकी संघ के परिसरों में मोर्टार के गोले गिरने से कई लोग घायल हो गए। सोमालिया स्थित विश्व निकाय के मिशन ने यह जानकारी दी। सोमालिया में संयुक्त राष्ट्र के बयान में कहा गया है कि रविवार की दोपहर मोर्टार के गोले परिसर में गिरे।

 

संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि जेम्स स्वान के हवाले से कहा गया कि हमारे कर्मचारियों के खिलाफ हुए इस आतंकवादी कृत्य की हम निंदा करते हैं। अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब चरमपंथी समूह ने सोमालिया की राजधानी में हुए हमले की जिम्मेदारी ली।

 

पहले भी उच्च सुरक्षा वाले संयुक्त राष्ट्र परिसर पर मोर्टार से हमले की घटना हो चुकी है। अफ्रीकी संघ एक बहुराष्ट्रीय बल है जो आने वाले महीनों में देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी सोमाली बलों को सौंपने जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!