जापान की एक और शहजादी छोड़ेंगीं शाही रुतबा

Edited By Pardeep,Updated: 28 Jun, 2018 04:26 AM

shahi rutba will leave another princess of japan

जापानी शहजादी अयाको ने एक आम शहरी से शादी करने का ऐलान किया है। इससे पहले इनके ही खानदान की 2 शहजादियां दिल के सामने मजबूर होने के कारण शाही रुतबा छोड़ चुकी हैं। जापान के शाही सूत्रों के अनुसार बादशाह अकीहोतो के स्वर्गीय भाई की तीसरी और सबसे छोटी...

टोक्यो: जापानी शहजादी अयाको ने एक आम शहरी से शादी करने का ऐलान किया है। इससे पहले इनके ही खानदान की 2 शहजादियां दिल के सामने मजबूर होने के कारण शाही रुतबा छोड़ चुकी हैं। 

जापान के शाही सूत्रों के अनुसार बादशाह अकीहोतो के स्वर्गीय भाई की तीसरी और सबसे छोटी पुत्री अयाको ने शिपिंग फर्म से जुड़े 32 वर्षीय मोरोयो नामक एक आम शहरी से शादी करने का फैसला किया है। दोनों एक-दूसरे को एक वर्ष से जानते हैं। उन्होंने आगामी 12 अगस्त को मंगनी व 29 अक्तूबर को शादी करने का ऐलान किया है। जापान के एक विवादित शाही कानून के मुताबिक राज परिवार की महिला सदस्य आम शहरी से शादी के बाद अपना शाही रुतबा गंवा देती है जबकि कोई पुरुष ऐसा करता है तो उसका शाही दर्जा बरकरार रहता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!