चीन के शंघाई शहर में लॉकडाउन से बेहाल हो रही जनता, खाने को तरसे लोग

Edited By Tanuja,Updated: 09 Apr, 2022 05:58 PM

shanghai residents running out of food in covid lockdown

कोरोना के प्रकोप को झेल रहे चीन के शहर शंघाई में लाकडाउन के कारण लोग बेहाल हैं। लोगों को खाने तथा जरूरी सामान के लिए तरस रहे हैं। हालात...

बीजिंगः कोरोना के प्रकोप को झेल रहे चीन के शहर शंघाई में लाकडाउन के कारण लोग बेहाल हैं। लोगों को खाने तथा जरूरी सामान के लिए तरस रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि आवश्यक कारणों से भी लोगों के बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शंघाई निवासियों को अपने घरों तक सीमित कर दिया गया है। किराने की खरीदारी जैसे आवश्यक कारणों से भी जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

 

शंघाई में ओमिक्रान केस आने के बाद कुछ हिस्‍सों को छोड़ कर  पूरे शहर में लाकडाउन लगा दिया गया। फिर जैसे ही वायरस फैला तो अधिकारियों ने पिछले हफ्ते एक चौंका देने वाला लाकडाउन लागू किया, जहां शहर को दो हिस्सों में विभाजित किया गया। इसमें आधे के लिए अलग-अलग उपाय किए गए। 25 लाख लोगों के शंघाई शहर में सोमवार को लाकडाउन को अनिश्चित काल के लिए पूरे शहर में कवर करते हुए बढ़ा दिया गया।

 

चीन के सबसे बड़े शहर में गुरुवार को लगभग 20,000 कोरेाना के मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि शहर के लोगों को कठिनाइयों का सामना कर रहा है, लेकिन उनका कहना है कि वे इसे सुधारने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अन्य कठोर उपायों के कारण जनता का गुस्सा भी बढ़ रहा है जैसे कि कोरेाना टेस्‍ट में पाजिटिव आने पर बच्चों को उनके माता-पिता से हटाना शामिल है।


  

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 'जीरो कोविड नीति' का किया  बचाव 
चीन के शंघाई और अन्य शहरों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड तेजी आने के बीच राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देश में सख्ती से लागू की गई 'जीरो कोविड नीति' का बचाव किया है। जिनपिंग ने शुक्रवार को कहा कि सख्ती से लागू किए गए चीन के लक्षित और प्रभावी कोविड-19 रोकथाम और नियंत्रण उपायों ने शीतकालीन ओलंपिक की सुरक्षित और सुचारू मेजबानी सुनिश्चित की। जिनपिंग ने कहा कि हमने देश में कोरोना के मामलों में फिर से तेजी आने से रोकने के लिए सख्त रोकथाम और नियंत्रण उपाय लागू किए।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!