वैज्ञानिकों का दावा- इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान होती है शार्क

Edited By Tanuja,Updated: 10 May, 2018 12:36 PM

shark fishes more inteligent infront then human mind

वैज्ञानिकों ने शार्क मछलियों के संगीत प्रेम को लेकर नया खुलासा किया है। एक अध्ययन में सामने आया है कि शार्क मछलियां इंसानों से भी ज्यादा बुद्धिमान हो सकती हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि शार्क मछलियों को प्रशिक्षित करके जैज संगीत को उनका पंसदीदा बना...

मेलबर्नः वैज्ञानिकों ने शार्क मछलियों के संगीत प्रेम को लेकर नया खुलासा किया है। एक अध्ययन में सामने आया है कि शार्क मछलियां इंसानों से भी ज्यादा बुद्धिमान हो सकती हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि शार्क मछलियों को प्रशिक्षित करके जैज संगीत को उनका पंसदीदा बना सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया की मैकक्वेरी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने नन्हीं पोर्ट जैक्सन शार्क को प्रशिक्षण के दौरान उन मछलियों को खाने के सामान का लालच देकर संगीत के साथ कई क्रियाकल्प कराए। इस दौरान जैज संगीत बजने पर मछलियां स्वादिष्ट खाने के लिए फीडिंग स्टेशन खुदबाखुद पहुंच जाया करती थीं। 

प्रमुख अनुसंधानकर्ता कैटरिना विला पोका ने बताया, पानी में रहने वाले जीवों के लिए ध्वनि बहुत महत्त्वपूर्ण होती है, पानी के भीतर आवाज की गति काफी तेज होती है, और मछलियां अपना भोजन ढूंढने, खतरा आने पर सुरक्षित जगह पर छिपने और यहां तक कि आपसी संवाद के लिए भी इसका उपयोग करती हैं। इससे संबंधित और अध्ययन भी यह दिखाते हैं कि शार्क मछलियां नौकाओं की आवाज को भोजन के साथ जोड़ पाती हैं। यह अध्ययन ‘एनिमल कॉग्निशन’ नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!