शेख हसीना लंबी अवधि तक नेतृत्व करने वाली महिला नेता: सर्वेक्षण

Edited By Pardeep,Updated: 09 Sep, 2019 10:13 PM

sheikh hasina is a long term female leader survey

बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सबसे लंबी अवधि तक देश का नेतृत्व करने वाली विश्व की प्रसिद्ध महिला नेताओं की सूची में शामिल हो गई हैं। सुश्री हसीना ने इस उपलब्धि के साथ भारत की इंदिरा गांधी, ब्रिटेन की मार्गरेट थैचर और श्रीलंका की चंद्रिका...

ढाकाः बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सबसे लंबी अवधि तक देश का नेतृत्व करने वाली विश्व की प्रसिद्ध महिला नेताओं की सूची में शामिल हो गई हैं। हसीना ने इस उपलब्धि के साथ भारत की इंदिरा गांधी, ब्रिटेन की मार्गरेट थैचर और श्रीलंका की चंद्रिका कुमारतुंगा को पीछे छोड़ दिया है। विकीलीक्स की ओर से हाल ही में कराए गए सर्वेक्षण के मुताबिक हसीना महिलाओं के पुनर्जागरण की आइकन बन गई हैं।

सबसे लंबी अवधि तक किसी भी देश का नेतृत्व करने का रिकार्ड सेंट लूसिया की गवर्नर जनरल डेम पियरलेट लूसी के नाम है जिन्होंने 11 सितंबर 1997 से 31 दिसंबर 2017 तक अपने देश का नेतृत्व किया। वह 20 वर्ष और 105 दिनों तक सेंट लूसिया की गवर्नर जनरल रहीं लेकिन विश्व राजनीति में वह बहुत प्रसिद्ध नहीं हैं। आइसलैंड की विगदिस फिनबोगादोतिर एक अगस्त 1980 से एक अगस्त 1996 तक देश की राष्ट्राध्यक्ष रहीं लेकिन वह भी विश्व राजनीति में प्रसिद्ध नहीं थीं। डोमिनिका की डेम उजेन 14 वर्ष और 328 दिनों तक देश की प्रधानमंत्री रहीं।

आयरलैंड की मैरी मैकएलिस 13 वर्ष 364 दिनों तक देश की राष्ट्रपति रहीं। जर्मनी की चांसलर एंजेला मकेर्ल विश्व की शीर्ष महिला नेताओं में शामिल हैं, जो 22 नवंबर 2005 से अब तक इस पद पर हैं। शेख हसीना ने इस वर्ष सात जनवरी 2019 को चौथी बार बंगलादेश की प्रधानमंत्री का पद संभाला था, जिसमें वह तीन बार लगातार देश की प्रधानमंत्री रहीं।

हसीना पहली बार 1996 में देश की प्रधानमंत्री बनीं और 2001 तक रहीं। वर्ष 2008 के चुनाव में उनकी पार्टी को सर्वाधिक सीटें मिलीं और वह दोबारा प्रधानमंत्री बनीं। ब्रिटेन की मारगरेट थैचर 11 वर्ष 208 दिनों तक ब्रिटेन की प्रधानमंत्री रहीं। इंदिरा गांधी अलग-अलग समय में 15 वर्षों से अधिक भारत की प्रधानमंत्री रहीं। श्रीलंका की चंद्रिका कुमारतुंगा ने 11 वर्षों और सात दिनों तक देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का पद संभाला।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!