नेपाल के 49 वर्षीय शेरपा ने 23वीं बार विश्व रिकॉर्ड

Edited By Tanuja,Updated: 15 May, 2019 05:28 PM

sherpa climbs mount everest 23 times breaking his own record

नेपाल के 49 वर्षीय शेरपा ने माउंट एवरेस्ट पर 23वीं बार चढ़ाई पूरी की और विश्व के सबसे उंची चोटी पर चढ़ने का अपना ही विश्व...

काठमांडू : नेपाल के 49 वर्षीय शेरपा ने माउंट एवरेस्ट पर 23वीं बार चढ़ाई पूरी की और विश्व के सबसे उंची चोटी पर चढ़ने का अपना ही विश्व रिकार्ड को तोड़ दिया। द हिमालयन टाइम्स के मुताबिक कामी रिता शेरपा ने पिछले साल 22वीं बार एवरेस्ट के शिखर पर चढ़ाई करके माउंट एवरेस्ट के शिखर को फतह करने का रिकार्ड बनाया था।

वह बुधवार की सुबह अन्य शेरपाओं के साथ 8,850 मीटर उंचे शिखर पर पहुंचे। अखबार ने सेवन समिट ट्रैक्स कंपनी के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा के हवाले से बताया, ‘‘कामी रिता शेरपा ने नेपाल की तरफ से सुबह करीब 7 बजकर 50 मिनट पर सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके विश्व की सर्वोच्च चोटी पर पहुंचने के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा। वह सोलुखुम्बु जिले के थामे गांव के रहने वाले हैं।''

हिमालयी राष्ट्र से प्रकाशित होने वाले एक अन्य प्रतिष्ठित दैनिक माई रिपब्लिका ने अपनी रपट में कहा है कि रिता माउंट एवरेस्ट पर 1994 से चढ़ रहे हैं। वह 1995 में चढ़ाई पूरी नहीं कर पाये थे क्योंकि शिखर पर पहुंचने से पहले उनका एक साथी बीमार हो गया था। 2017 में कामी 21 बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले तीसरे व्यक्ति बन गये थे। उसके अलावा सेवानिवृत्त होने से पहले अपा शेरपा और फुरबा ताशी शेरपा ने यह उपलब्धि हासिल की थी। कामी ने 2018 में सबसे अधिक दफा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने का रिकॉर्ड कायम किया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!