शिंजो आबे ने अमरीका के दबाव में ईरान का दौरा रद्द किया

Edited By Pardeep,Updated: 04 Jul, 2018 09:55 PM

shinzo abe canceled visit to iran under pressure from usa

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ कड़ा रूख अपनाए जाने के बाद जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपना आगामी ईरानी दौरा रद्द कर दिया है। संवाद समिति क्योदो ने बुधवार को यह जानकारी दी। संवाद समिति ने बताया कि पश्चिम एशिया का आबे का यह दौरा...

टोक्यो: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ कड़ा रूख अपनाए जाने के बाद जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपना आगामी ईरानी दौरा रद्द कर दिया है। संवाद समिति क्योदो ने बुधवार को यह जानकारी दी। संवाद समिति ने बताया कि पश्चिम एशिया का आबे का यह दौरा 11 जुलाई से शुरू हो रहा था और अगर वह ईरान की यात्रा पर जाते तो किसी जापानी प्रधानमंत्री की पिछले 40 वर्षों में यह पहली यात्रा होती। 

क्योदो ने सरकारी सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि जापान ने इस मामले में ईरान को अवगत करा दिया है कि आबे तेहरान में राष्ट्रपति हसन रूहानी के साथ होने वाली बातचीत में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। दोनों नेताओं के बीच बातचीत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता मोतोसादा मोतानो ने बताया कि आबे की विदेश यात्रा के बारे में अभी तक कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। 

गौरतलब है कि अमरीका ने ईरान और अन्य महाशक्तियों के बीच 2015 में हुए समझौते से खुद को इस वर्ष मई में अलग कर लिया था और इसके बाद वह ईरान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग थलग करने के प्रयास में जुट गया है। इसी के चलते अमरीका ने जापान और अन्य सहयोगियों से आग्रह किया है कि वे ईरान से चार नवंबर तक कच्चे तेल की खरीद को पूरी तरह समाप्त कर लें। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!