Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Dec, 2017 07:28 PM
तालिबान ने दक्षिणी कंधार प्रांत के मैवंद जिले में तड़के हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। इसबीच आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर किया जाने वाले हमलों में तेजी आई है
कंधार: अफगानिस्तान में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरा एक वाहन शुक्रवार को पुलिस परिसर से टकरा दिया जिसमें कम से कम छह पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और एक इमारत को नुकसान पहुंचा।
हालांकि कुछ सूत्रों ने मरने वालो की संख्या आठ और घायलों की संख्या नौ बताई है। तालिबान ने दक्षिणी कंधार प्रांत के मैवंद जिले में तड़के हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। इसबीच आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर किया जाने वाले हमलों में तेजी आई है। मैवंद जिला पुलिस प्रमुख सुल्तान मोहम्मद ने कहा कि वाहन में विस्फोटक सामग्री मौजूद थी।
मोहम्मद ने कहा,‘‘हमारे छह पुलिस अधिकारी शहीद हो गए और पांच घायल हो गए।’’ कंधार पुलिस के प्रवक्ता घोरजांग अफरीदी ने कहा,‘‘सभी पीड़ित स्थानीय पुलिसकर्मी थे।’’ एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा, ‘‘विस्फोट बहुत तेज था और विस्फोट की आवाज मुख्यालय से कई मील दूर तक सुनायी दी।’’