Edited By Pardeep,Updated: 24 Jan, 2020 10:44 PM
दक्षिणी जर्मनी के शहर रोटएम सी में हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आलेन पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और माना जा रहा है कि उसके साथ कोई और हमलावर...
बर्लिनः दक्षिणी जर्मनी के शहर रोटएम सी में हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आलेन पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और माना जा रहा है कि उसके साथ कोई और हमलावर गोलीबारी में शामिल नहीं है।
पुलिस प्रवक्ता रुडोल्फ बेज़लमेयर ने जर्मन प्रसारणकर्ता एन-टीवी को बताया, ‘‘मेरी जानकारी के मुताबिक गोलीबारी में छह लोगों की मौत हुई है और अन्य कई घायल हैं। हम इस संभावना पर काम कर रहे हैं कि हमलावर एक ही व्यक्ति था।'' बेज़लमेयर ने कहा कि शुरुआती सूचना के मुताबिक संदिग्ध हमलावर जर्मन नागरिक है और एक या उससे अधिक पीड़ित एक दूसरे को जानते थे। उन्होंने कहा कि कुछ पीड़ित एक ही परिवार के हैं। उल्लेखनीय है कि रोटएम सी शहर म्यूनिख से 170 किलोमीटर दूर पश्चिमोत्तर में स्थित है।