महारानी विक्टोरिया की शादी के केक का टुकड़ा हुआ नीलाम, कीमत जान हो जाएंगे हैरान(Pics)

Edited By ,Updated: 17 Sep, 2016 11:34 AM

slice of queen victoria wedding cake sold at auction

महारानी विक्टोरिया की शादी के केक का एक टुकड़ा यहां एक नीलामी में 1,500 पाउंड में बिका। केक का यह टुकड़ा 19वीं सदी का था। महारानी विक्टोरिया ने...

लंदन: महारानी विक्टोरिया की शादी के केक का एक टुकड़ा यहां एक नीलामी में 1,500 पाउंड में बिका। केक का यह टुकड़ा 19वीं सदी का था। महारानी विक्टोरिया ने 1840 में राजकुमार एल्बर्ट से शादी की थी। यह केक तब का है। जर्सी के संग्रहक डेविड गेंसबरो रॉबट्र्स नेे केक का यह टुकड़ा बेचा।

केक के साथ एक उपहार बॉक्स भी बेचा गया, जिसपर ‘द क्वींस ब्राइडल केक बकिंघम पैलेस,10 फरवरी,1840’ लिखा हुआ था। शाही मुहर के साथ महारानी विक्टोरिया के हस्ताक्षर वाला एक कागज भी बेचा गया।मीडिया की खबर के अनुसार नीलामी करने वाली कंपनी क्रिस्टीज ने बुधवार को लंदन में नीलामी की। इसमें राजशाही का छोटा मोटा सामान, टाइटेनिक जहाज की चाबियां और विंस्टन चर्चिल का हैट भी बेचे गए।महारानी विक्टोरिया के अंत:वस्त्र भी 16,250 पाउंड में बेचे गए। रॉबर्ट्स की आयु इस समय 70 वर्ष से अधिक है और उन्होंने अपना पूरा जीवन दुर्लभ वस्तुओं के संग्रहण में गुजारा है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!