Edited By ,Updated: 02 Apr, 2017 06:17 PM
: क्या आपने कभी कांटेदार सांप देखा है, शायद नहीं। इस सांप को देखकर और इसकी कहानी सुनकर आप हैरान रह जाएंगे...
ब्राजील: क्या आपने कभी कांटेदार सांप देखा है, शायद नहीं। इस सांप को देखकर और इसकी कहानी सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल कांटेदार सांप होता नहीं है, लेकिन इस सांप के साथ कुछ ऐसा हुआ की इसके पूरे शरीर पर हरे रंग के कांटे निकल आए और उसके बाद वह कराहता रहा। इस सांप का मुकाबला साही (Porcupine) से हुआ। साही के पूरे शरीर पर कांटेदार रचना होती है।
अपनी सुरक्षा के लिए वह इन्हीं कांटेदार तीरों (Spines) को शत्रु के तरह फेंकता है। जैसे ही साही को खाने की कोशिश में सांप आगे बढ़ा। उसने सांप की ओर कांटेदार तीर फैंककर सांप को छेद दिया। सांप की पीड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में सांप साही पर अटैक करने के बाद हुए अपने हाल के कारण दर्द से कराह रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सांप पर उस वक्त हमला हुआ जब वह साही को खाने की कोशिश में था। आमतौर यह सांप चूहों, डक्स, मुर्गे और छोटे जानवरों को अपना शिकार बनाता है और उसे धीरे-धीरे कुछ दिनों में पचाता है।
हालांकि इस बार इस शिकारी ने गलत शिकार पर हाथ डालने की कोशिश की। जिसके चलते उसका यह हाल हुआ। एक शख्स ने सांप के इस कष्ट को उस समय रिकॉर्ड किया जब उसका कुत्ता सांप को देखकर भौंकने लगा। इसका वीडियो बनाकर उस शख्स ने इसे पोस्ट कर दिया। यू-ट्यूब पर 30 मार्च को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक करीब 20 लाख लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर सांप की इस पीड़ा को देखकर लोगों ने उससे सहानुभूति व्यक्त की है।