सोशल मीडिया किशोरों के वास्तविक जीवन को प्रभावित कर सकता है: सर्वे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Feb, 2018 05:43 PM

social media can affect the real life of teenagers study

एक अध्ययन के अनुसार सोशल मीडिया किशोरों के वास्तविक जीवन और उनके संबंधों को प्रभावित कर सकता हैं। अमरीका में केलिफोॢनया विश्वविद्यालय,इरविन के शोधकर्ताओं के अनुसार सोशल मीडिया से किशोरों का जीवन प्रभावित होने की आशंका है।जर्नल नेचर में यह शोध...

लॉस एंजिलिस:  एक अध्ययन के अनुसार सोशल मीडिया किशोरों के वास्तविक जीवन और उनके संबंधों को प्रभावित कर सकता हैं। अमरीका में केलिफोॢनया विश्वविद्यालय,इरविन के शोधकर्ताओं के अनुसार सोशल मीडिया से किशोरों का जीवन प्रभावित होने की आशंका है।

जर्नल नेचर में यह शोध प्रकाशित हुआ है। प्रोफेसर कैंडिस ओडगर्स ने विभिन्न मौजूदा अध्ययनों के आंकडों का विश्लेषण किया। ओडगर्स ने कहा, ‘प्रमाणों से अब तक यह पता चला है कि स्मार्टफोन पहले से ही किशोरों की समस्याओं को दर्शाते दर्पण के रूप में काम कर सकते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘निम्न आय वर्ग के परिवारों का कहना है कि सोशल मीडिया का प्रभाव वास्तविक जीवन में बढता जा रहा है और इसके कारण ऑफलाइन होने पर और झगड़े होते है तथा स्कूलों में समस्याएं सामने आती है।’

शोधकर्ताओं का कहना है कि ओडगर्स द्वारा अन्य अध्ययनों की समीक्षा की गई जिनसे पता चलता है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के किशोरों के लिए सोशल मीडिया से जुड़ी समस्याओं से निपटने में अभिभावकों, स्कूलों या अन्य सामाजिक संगठनों से अतिरिक्त समर्थन की जरूरत है।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!