Edited By Anil dev,Updated: 04 Jul, 2020 03:14 PM
दक्षिण अफ्रीका के बोत्सवाना में 350 से ज्यादा हाथियों की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई है। इन हाथियों की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हाथियों की रहस्यमय तरीके से बीते दो महीने से लगातार हो रही मौत की वजह का पता नहीं चल पा रहा है।
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के बोत्सवाना में 350 से ज्यादा हाथियों की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई है। इन हाथियों की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हाथियों की रहस्यमय तरीके से बीते दो महीने से लगातार हो रही मौत की वजह का पता नहीं चल पा रहा है। ऐसे में वैज्ञानिक भी हैरान हैं। उनका कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में प्राकृतिक रूप से हाथियों को मरते हुए कभी नहीं देखा गया है। ऐसी मौत सिर्फ सूखे के दौरान होती है लेकिन अभी तो पानी मौजूद है। आईए देखते हैं ये खास रिपोर्ट।