दक्षिण अफ्रीका में पलटी बस, 10 लोगों की मौत

Edited By Isha,Updated: 30 Aug, 2018 02:13 PM

south africa drops bus 10 people dead

दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन शहर में गुरुवार तड़के एक बस पलट जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 30 अन्य घायल हो गए। वेस्ट केप के यातायात प्रमुख केन्नी अफ्रीका

केप टाउनः दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन शहर में गुरुवार तड़के एक बस पलट जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 30 अन्य घायल हो गए। वेस्ट केप के यातायात प्रमुख केन्नी अफ्रीका ने बताया कि यह हादसा स्थानीय समयानुसार रात करीब दो बजे हुआ। बस शहर के पूर्वी इलाके की ओर जा रही थी। इस दौरान कारू क्षेत्र के ब्यूफोर्ट वेस्ट में चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और बस पलट गयी। 

उन्होंने कहा कि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती कि चालक नींद में था।  उल्लेखनीय है कि आधुनिक सड़क नेटवर्क होने के बावजूद इस देश में हर साल बड़ी संख्या में सड़क हादसों में लोग मारे जाते हैं। पिछले साल सड़क दुर्घटनाओं में 14 हजार से अधिक लोगों की मौत हुयी थी।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!