Edited By ,Updated: 23 Aug, 2016 07:16 AM
‘ड्रैगन’(चीन) ने द. चीन सागर में फायरिंग ड्रिल शुरू की है। इस सागर में सीमा विवाद के बीच चीन के कोस्ट गार्ड गोलीबारी का अभ्यास कर रहे हैं।
पेइचिंग: ‘ड्रैगन’(चीन) ने द. चीन सागर में फायरिंग ड्रिल शुरू की है। इस सागर में सीमा विवाद के बीच चीन के कोस्ट गार्ड गोलीबारी का अभ्यास कर रहे हैं।
मैरीटाइम सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन ने जानकारी दी है कि चीन की इस कवायद के चलते जहाजों और नावों की आवाजाही दक्षिणी प्रांत हायनान और वियतनाम के उत्तरी तट के बीच रोक दी गई है।