दक्षिण कोरिया ने उ.कोरिया के साथ बढ़ाया दोस्ती का अगला कदम

Edited By Tanuja,Updated: 06 May, 2018 06:34 PM

south korea police foil anti pyongyang leaflet launch

दक्षिण कोरिया   ने उत्तर कोरिया की तरफ दोस्ती का अगला कदम बढ़ाते हुए उत्तर कोरिया के खिलाफ गुब्बारे के जरिए  दुष्प्रचार रोक दिया है।  दरअसल, पिछले महीने कोरियाई देशों के बीच हुई वार्ता में यह फैसला किया गया था दोनों एक दूसरे के खिलाफ...

सियोल: दक्षिण कोरिया   ने उत्तर कोरिया की तरफ दोस्ती का अगला कदम बढ़ाते हुए उत्तर कोरिया के खिलाफ गुब्बारे के जरिए  दुष्प्रचार रोक दिया है।  दरअसल, पिछले महीने कोरियाई देशों के बीच हुई वार्ता में यह फैसला किया गया था दोनों एक दूसरे के खिलाफ गुब्बारे छोड़कर दुष्प्रचार नहीं करेंगे। बता दें कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने 27 अप्रैल को पानमुनजोम गांव में ऐतिहासिक मुलाकात की थी।

इस दौरान दोनों शांति - सुलह बहाली तथा अशांति को बढ़ावा देने वाली गतिविधियां रोकने पर राजी हुए थे। इसमें सीमा पर लाउडस्पीकर और गैस भरे गुब्बारे से पर्चा छोड़कर एक - दूसरे के बारे में दुष्प्रचार पर रोक लगाना भी शामिल है। इस बातचीत के बाद दोनों कोरियाई देशों ने इस सप्ताह अपने - अपने लाउडस्पीकर हटा लिए। सीमा के करीब पाजू सिटी में पार्क में तैनात करीब 300 पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों के एक समूह को रोक दिया। ये प्रदर्शनकारी गुब्बारे के जरिए पर्चा छोड़ने वाले थे।

इससे पहले शुक्रवार को उत्तर कोरिया ने अपने बदले हुए रुख का परिचय देते हुए अपनी घड़ियों के समय को आधे घंटे आगे करके उसे दक्षिण कोरिया के टाइम जोन से मिला लिया।उल्लेखनीय है कि 65 साल के बाद उत्तर कोरिया के किसी शासक ने दक्षिण कोरिया का दौरा किया और किम जोंग-उन ऐसा करने वाले पहले शासक बने। यह घटना इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि दोनों देश के नेताओं ने ऐतिहासिक शिखर बैठक के बाद विभाजित प्रायद्वीप में स्थायी शांति और पूर्ण निरस्त्रीकरण की दिशा में आगे बढ़ने का इरादा व्यक्त किया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!