Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Oct, 2017 07:22 PM
स्पेन के उत्तर पूर्व में स्थित कैटालोनिया प्रांत के स्पेन से अलग होने के लिए सरकार के प...
स्पेन: स्पेन के उत्तर पूर्व में स्थित कैटालोनिया प्रांत के स्पेन से अलग होने के लिए सरकार के प्रतिबंध के बावजूद जनमत संग्रह के लिए आज सुबह से ही यहां विभिन्न मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की कतारें लगी हुई थी। इस दाैरान वहां हिंसा भड़क गई। सूत्रों मुताबिक इस हिंसा में सैंकड़ों लोगों के घायल होने की खबर है।
बता दें कि सरकार के प्रतिबंध के बावजूद स्पेन के उत्तर पूर्व स्थित कैटालोनिया प्रांत के स्पेन से अलग होने के लिए जनमत संग्रह किया जा रहा है। जिसके विरोध में अाज सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गईं थी। जब कि स्पेन सरकार ने इस जनमत संग्रह को गैर-कानूनी करार देते हुए इस पर प्रतिबंध लगा रखा है। बार्सिलोना बंदरगाह से सिविल गार्ड पुलिस के 30 वाहन, कई अन्य वाहन और बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों को लेकर एक ट्रक का काफिला तड़के रवाना हुआ।
सरकार ने जनमत संग्रह की कोशिशों को विफल करने के लिए हजारों पुलिसकर्मियों को देश के विभिन्न हिस्सों में तैनात किया है। कैटलोनिया के अलगाववादी नेताओं ने कहा है कि केंद्र की सरकार कितनी भी कोशिशें कर ले लेकिन जनमत संग्रह होकर रहेगा। कैटालोनिया के उपराष्ट्रपति ओरियोल जंक्यूरास ने कहा है कि मतदान केंद्रों पर बैलट बॉक्स उपलब्ध होंगे। उन्होंने भरोसा जताया है कि भारी भीड़ वोट देने के लिए उमड़ेगी। स्पेन इस जनमत संग्रह को विवादास्पद मान रहा है जबकि जनमत संग्रह से पहले कैटालोनिया के नेता कार्लस पुजिमोन्ट ने विवाद पर सरकार के साथ मध्यस्थता की बात कहकर चौंका दिया है।