भारत और रूस के बीच है विशेष साझेदारी: सोनिया गांधी

Edited By Pardeep,Updated: 10 Apr, 2018 11:34 PM

special partnership between india and russia sonia gandhi

संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी ने मंगलवार को भारत और रूस के बीच ‘‘ विशेष साझेदारी ’’ की सराहना की और कहा कि इसने भारत के औद्योगीकरण की आधारशिला रखी। वह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयन्ती के सौ वर्ष पूरे होने के मौके पर यहां आयोजित एक...

मास्को: संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी ने मंगलवार को भारत और रूस के बीच ‘‘ विशेष साझेदारी ’’ की सराहना की और कहा कि इसने भारत के औद्योगीकरण की आधारशिला रखी। वह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयन्ती के सौ वर्ष पूरे होने के मौके पर यहां आयोजित एक फोटो प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर बोल रही थीं। 

सोनिया ने कहा कि रूस के साथ उनके परिवार के संबंध 1927 से हैं जब इंदिरा गांधी के दादा मोतीलाल नेहरू, पिता जवाहर लाल नेहरू और मां कमला पहली बार रूस गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘ इस यात्रा ने नेहरू को उनकी पहली पुस्तक‘ सोवियत रशिया: सम रैंडम स्केचिस एंड इप्रेशन्स ’ लिखने के लिए प्रेरित किया था।’’ सोनिया ने कहा कि इंदिरा गांधी खुद भी 1953 में रूस गई थीं। अपने पिता को लिखे पत्र में उन्होंने उन्हें बताया था कि वह कितनी उत्साहित तथा मास्को और वहां के लोगों से कितनी और प्रभावित हैं।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!