विमान में जुराबों की बदबू से परेशान हुए यात्री,  करवाई आपात् लैंडिंग

Edited By Tanuja,Updated: 18 Aug, 2018 03:33 PM

spirit flight diverted to stench of  dirty socks  on plane

अमरीका के एक विमान में  जुराबों की बदबू  से यात्री इतना परेशान हुए  कि विमान कि आपात् लैंडिग करवानी पड़ गई । स्प्रिट एयरलाइंस के विमान में यात्रियों ने गंदे मोजों जैसी बदबू आने की शिकायत की...

लॉस एंजलिसः  अमरीका के एक विमान में  जुराबों की बदबू  से यात्री इतना परेशान हुए  कि विमान कि आपात् लैंडिग करवानी पड़ गई । स्प्रिट एयरलाइंस के विमान में यात्रियों ने गंदे मोजों जैसी बदबू आने की शिकायत की। इसकी वजह से इसे साउथ कैरोलिना में उतारा गया। हालांकि, पांच घंटे की तलाशी के बाद इसमें ऐसी कोई बदबूदार चीज नहीं मिली। बाद में यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से रवाना किया गया। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला गुरुवार का है। विमान ने रात 8:30 बजे उड़ान भरी थी। कम से कम 10 यात्रियों ने बदबू आने, सीने में दर्द और गले में जलन की शिकायत की। विमान को गुरुवार रात करीब 10 बजे साउथ कैरोलिना में उतारा गया। इसमें 220 यात्री सवार थे। स्प्रिट एयरलाइंस ने बताया कि तलाशी और जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यात्रियों को दूसरे विमान से भेजने का फैसला किया गया। वे करीब पांच घंटे की देरी से सुबह 4:45 बजे फ्लोरिडा पहुंचे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!